रोहित शर्मा ने डिविलियर्स का आठ साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
रोहित ने 44 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। फिलहाल अपनी पारी में वह दो छक्के लगा चुके हैं। पहला छक्का लगाने के साथ ही रोहित ने कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए।

बंगलूरू, (आरएनआई) विश्व कप 2023 का आखिरी लीग मैच भारत और नीदरलैंड के बीच बंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा ने शुभमन गिल के साथ मिलकर टीम को अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 100 रन जोड़े।
शुभमन गिल 32 गेंद में 51 रन बनाकर आउट हुए, जबकि रोहित ने 44 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। वह 54 गेंद में आठ चौके और दो छक्के की मदद से 61 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें बास डी लीडे ने बरेसी के हाथों कैच कराया। इस पारी के दौरान पहला छक्का लगाने के साथ ही रोहित ने कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए।
रोहित एक कैलेंडर ईयर में वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी एबी डिविलियर्स को पीछे छोड़ा। डिविलियर्स ने साल 2015 में वनडे में 58 छक्के लगाए थे। वहीं, रोहित अब तक 60 छक्के लगा चुके हैं। वहीं, रोहित ने एक विश्व कप में किसी कप्तान द्वारा सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। रोहित इस विश्व कप में अब तक 24 छक्के लगा चुके हैं। इस मामले में उन्होंने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ऑयन मॉर्गन को पीछे छोड़ दिया। मॉर्गन ने 2019 विश्व कप में 22 छक्के लगाए थे।
60 छक्के - रोहित शर्मा (2023)
58 छक्के - एबी डिविलियर्स (2015)
56 छक्के - क्रिस गेल (2019)
48 छक्के - शाहिद अफरीदी (2002
24 छक्के - रोहित शर्मा (2023)
22 छक्के - इयोन मोर्गन (2019)
21 छक्के - एबी डिविलियर्स (2015)
18 छक्के - एरोन फिंच (2019)
17 छक्के - ब्रैंडन मैकुलम (2015)
भारत ने नीदरलैंड के खिलाफ पावरप्ले में बिना विकेट गंवाए 91 रन बनाए। 91 रन इस विश्व कप में नीदरलैंड द्वारा पहले पावरप्ले (एक से 10 ओवर) में दिया गया सबसे बड़ा स्कोर है। वहीं, भारत की ओर से इस विश्व कप में पावरप्ले में संयुक्त रूप से दूसरे सबसे ज्यादा स्कोर है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी भारत ने कोलकाता में एक विकेट गंवाकर 91 रन बनाए थे। वहीं, अफगानिस्तान के खिलाफ भारत ने शुरुआती 10 ओवर में 94 रन बनाए थे। इस विश्व कप में पावरप्ले में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम है। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ धर्मशाला में बिना विकेट गंवाए 118 रन बनाए थे।
रोहित-शुभमन के बीच इस साल वनडे में पांचवीं बार शतकीय साझेदारी हुई। यह जोड़ी इस साल वनडे में सबसे ज्यादा बार शतकीय साझेदारी करने वाली जोड़ी बन गई है। उन्होंने इस मामले में अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान और रहमनुल्लाह गुरबाज की जोड़ी को पीछे छोड़ा। इब्राहिम और गुरबाज ने इस साल चार शतकीय साझेदारियां की हैं।
118/0 - ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, धर्मशाला
94/0 - भारत बनाम अफगानिस्तान, दिल्ली
94/2 - श्रीलंका बनाम दक्षिण अफ्रीका, दिल्ली
91/1 - भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, कोलकाता
91/0 - भारत बनाम नीदरलैंड, बंगलूरू
5 - रोहित शर्मा और शुभमन गिल
4 - इब्राहिम जादरान और रहमानुल्लाह गुरबाज
3 - दिमुथ करुणारत्ने और पथुम निसांका
3 - कुसल मेंडिस और एस समरविक्रमा
रोहित ने वनडे विश्व कप में 13वीं बार 50+ का स्कोर बनाया। किसी एक विश्व कप में सबसे ज्यादा बार 50+ का स्कोर बनाने के मामले में रोहित तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। लिस्ट में टॉप पर सचिन तेंदुलकर हैं। उन्होंने 44 पारी में 21 बार 50+ के स्कोर बनाए थे। वहीं, विराट कोहली 35 विश्व कप पारी में 14 बार 50+ के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर हैं। रोहित ने 13 बार ऐसा किया है और इसके लिए 26 पारियां खेली हैं।
रोहित किसी एक विश्व कप में भारतीय कप्तान द्वारा सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनके फिलहाल 503 रन हैं और इस मामले में रोहित ने 20 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। 20 साल पहले यानी 2003 विश्व कप में सौरव गांगुली ने 465 रन बनाए थे। तीसरे नंबर पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने 2019 विश्व कप 443 रन बनाए थे।
21 - सचिन तेंदुलकर (44 पारी)
14 - विराट कोहली (35 पारी)
13 - रोहित शर्मा (26 पारी)
13 - शाकिब अल हसन (36 पारी)
12 - कुमार संगकारा (35 पारी)
503 - रोहित शर्मा (2023)
465 - सौरव गांगुली (2003)
443 - विराट कोहली (2019)
332 - एम अजहरुद्दीन (1992)
303 - कपिल देव (1983)
रोहित अब तक वनडे विश्व कप के दो संस्करणों में 500 से ज्यादा रन बना चुके हैं। इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर की बराबरी की। सचिन ने 1996 और 2003 विश्व कप में दो बार 500 से ज्यादा रन बनाए थे। वहीं, रोहित इस विश्व कप से पहले 2019 में 500 से ज्यादा रन बना चुके हैं। वहीं, रोहित लगातार विश्व कप संस्करणों में 500+ रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
2 बार - सचिन तेंदुलकर (1996 और 2003)
2 बार - रोहित शर्मा (2019 और 2023)
नीदरलैंड के स्टार ऑलराउंडर बास डी लीडे ने रोहित का विकेट लिया। यह उनका इस विश्व कप में 15वां विकेट रहा। वह विश्व कप में नीदरलैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में अपने पिता टिम डी लीडे को पीछे छोड़ा। टिम ने वनडे विश्व कप में 14 विकेट झटके हैं।
15 - बास डी लीडे
14 - टिम डी लीडे
12 - लोगन वान बीक
12 - पॉल वान मीकेरन
Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z
What's Your Reaction?






