रेखा गुप्ता के साथ इन छह विधायकों ने ली शपथ, पीएम मोदी समेत इन हस्तियों ने लिया हिस्सा
रेखा गुप्ता ने दिल्ली के 9वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उपराज्यपाल ने उन्हें शपथ दिलाई। वो शालीमार बाग से पहली बार विधायक चुनी गई हैं। रेखा गुप्ता के साथ इन छह विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है।

नई दिल्ली (आरएनआई) दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को Z सुरक्षा दी गई है। वहीं उनके घर के बाहर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विकासपुरी से भाजपा विधायक पंकज सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली। उपराज्यपाल ने उन्हें शपथ दिलाई है। पंकज राजपूत समाज से बड़ा चेहरा हैं। पार्षद भी रहे हैं।
करावलनगर से विधायक कपिल मिश्रा ने मंत्री पद की शपथ ली। रामलीला मैदान में रेखा टीम का शपथ ग्रहण चल रहा है। आम आदमी पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।
बवाना से भाजपा विधायक रविंद्र इंद्राज सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली है। दिल्ली में भाजपा का बड़ा दलित चेहरा हैं।
राजौरी गार्डन विधानसभा से विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने मंत्री पद की शपथ ली है। अकाली दल के टिकट पर दो बार विधायक बने। 2021 में अकाली छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।
दिल्ली की जनकपुरी विधानसभा से विधायक आशीष सूद ने मंत्री पद की शपथ ली। आशीष सूद ने तीसरे नंबर पर शपथ ली। रामलीला मैदान में टीम रेखा का शपथ ग्रहण चल रहा है। आशीष सूद का मुख्यमंत्री की रेस में नाम चल रहा था।
रेखा गुप्ता के बाद नई दिल्ली विधानसभा से प्रवेश वर्मा ने मंत्री पद की शपथ ली। रामलीला मैदान में भाजपा का शपथग्रहण चल रहा है।
रेखा गुप्ता ने दिल्ली के 9वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उपराज्यपाल ने उन्हें शपथ दिलाई। वो शालीमार बाग से पहली बार विधायक चुनी गई हैं।
दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रामलीला मैदान पहुंचकर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से मुलाकात की। मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनकी कैबिनेट कुछ ही देर में यहां शपथ लेंगी।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?






