राहुल ने उठाया बेरोजगारी का मसला, सरकार से पूछा- क्यों विदेश जा रहा हरियाणा का युवा?
कांग्रेस की विजय संकल्प यात्रा नारायणगढ़ से शुरू हो गई है। अगला पड़ाव थानेसर होगा। पूर्व सीएम हुड्डा, उदयभान और कुमारी सैलजा भी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ है। दोनों नेता आज तीन जिलों की छह विधानसभा सीटों के लिए प्रचार कर रहे हैं।

चंडीगढ़ (आरएनआई) राहुल गांधी ने कहा कि ये मोदी जी की नहीं, अडानी की सरकार है। हरियाणा में 'अडानी की सरकार' नहीं चाहिए। यहां किसानों, मज़दूरों और गरीबों की सरकार चाहिए।
राहुल गांधी ने कहा कि अडानी खेत में मेहनत नहीं करते, कोई छोटा व्यापार नहीं करते। लेकिन हर सुबह उनके बैंक अकाउंट में सुनामी की तरह पैसा आ रहा है। जितना पैसा उनके अकाउंट में सुनामी की तरह घुस रहा है...उतना ही पैसा आपके बैंक अकाउंट से तूफान की तरह निकलता जा रहा है।
कृषि कानूनों पर राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार नया कानून बनाती है और कहती है- किसानों के लिए कानून बनाए गए हैं। अगर ऐसा है तो सारे किसान इसके खिलाफ सड़क पर क्यों आए? क्योंकि किसान जानते हैं-अब हमारी जेब से एक और तरीके से पैसा छीना जाएगा।
राहुल गांधी ने अपने भाषण में बेरोजगारी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि हरियाणा का युवा अमेरिका क्यों जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि यहां से युवा 50-50 लाख रुपये देकर जान जोखिम में डालकर विदेश जा रहे हैं।
प्रियंका गांधी ने कहा कि परिवार पहचान पत्र परिवार परेशान पत्र बन गया है। भाजपा सरकार केवल बड़ी बड़ी बातें करती हैं। प्रियंका ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा वही बातें दोहराते रहते हैं। वे कुछ नया नहीं बोलते।
प्रियंका गांधी ने मंच से अपना भाषण शुरू किया। प्रियंका गांधी ने बेरोजगारी और किसानों का मुद्दा उठाया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार पर निशाना साधा।
कांग्रेस ने रणनीति के तहत रैलियों की बजाय रथ यात्रा का प्लान किया है, ताकि अधिक से अधिक विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचा जा सके। रथ यात्रा के रूट प्लान से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कांग्रेस अपने दुर्ग को और मजबूत करने के साथ भाजपा के गढ़ में सेंध लगाने की तैयारी है। 2019 के चुनाव में नारायणगढ़, साढौरा, लाडवा और मुलाना में कांग्रेस को जीत मिली थी और पहले से भी यहां पार्टी मजबूत रही है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में जनसभा में भाग लेने के लिए अंबाला पहुंचे। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सांसद कुमारी सैलजा ने उनकी अगवानी की।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB
What's Your Reaction?






