राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होंगी पल्लवी पटेल
कांग्रेस की न्याय यात्रा में सिराथू विधायक पल्लवी पटेल भी शामिल होंगी। वह काशी विश्वनाथ दर्शन करने के बाद यात्रा में शामिल होंगी। कांग्रेस की न्याय यात्रा में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव सहित गठबंधन के अन्य नेता भी शामिल होंगे।

वाराणसी (आरएनआई) अपना दल कमेरा वादी के प्रदेश महासचिव गगन प्रकाश यादव ने बताया कि गठबंधन की रैली में पार्टी की शीर्ष नेता व सिराथू विधायक पल्लवी पटेल भी शामिल होंगी। वह 16 की रात या 17 की सुबह वाराणसी आएंगी और बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन कर वे रैली में शामिल होंगी।
पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक चल रही है। जहां रैली की आगामी रणनीतियों पर चर्चा की जाएगी और रैली को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को जुटाया जाएगा। रैली विश्वनाथ बाबा का दर्शन करने के बाद गोदौलिया, लक्शा, रथ यात्रा मंडुआडीह, लोहता होते हुए भदोही निकल जाएगी।
भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी वाराणसी में गोलगड्डा, पीलीकोठी, विश्वेरश्वर गंज, मैदागिन होते हुए काशी विश्वनाथ धाम पहुंचेंगे। यहां दर्शन-पूजन के बाद वे भदोही रवाना हो जाएंगे। यात्रा अमेठी, लखनऊ, बरेली, आगरा होते हुए राजस्थान जाएगी।
Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z
What's Your Reaction?






