राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पालघर से शुरू
लोकसभा चुनाव शुरू होने में कुछ ही महीने बचे हैं। ऐसे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मणिपुर से मुंबई तक 6,700 किलोमीटर से ज्यादा की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू कर दी है।

मुंबई (आरएनआई) भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज 62वां दिन है। एक फिर से न्याय यात्रा महाराष्ट्र के पालघर से शुरू हुई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पालघर में पार्टी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली। कांग्रेस के संचार प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आई कमी को अच्छा बताते हुए शुक्रवार को दावा किया कि 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का सरकार पर कुछ असर पड़ रहा है।
लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र की भाजपा सरकार ने एक और बड़ा फैसला किया है। सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की कमी करने का फैसला किया है। नई दरें कल सुबह यानी 15 मार्च सुबह छह बजे से लागू होंगी। राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल की कीमत अब 94.72 रुपये प्रति लीटर होगी, जो फिलहाल 96.72 रुपये प्रति लीटर है। ऐसे ही डीजल 87.62 रुपये में मिलेगा, जो अभी 89.62 रुपये प्रति लीटर है।
कांग्रेस का कहना है, देश में फैले अन्याय के खिलाफ हम एकजुट हैं और न्याय के हक की आवाज बुलंद कर रहे हैं। राहुल गांधी के नेतृत्व में यात्रा वाडा और फिर ठाणे की ओर बढ़ेगी। लोकसभा चुनाव शुरू होने में कुछ ही महीने बचे हैं। ऐसे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मणिपुर से मुंबई तक 6,700 किलोमीटर से ज्यादा की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू कर दी है। यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई थी और 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी।
जयराम रमेश ने कहा, भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 62वां दिन पालघर के मोखाडा से शुरू हुआ। पालघर एक आदिवासी बहुल जिला है। प्रस्तावित वधावन बंदरगाह पालघर जिले में स्थित है। इसे स्थानीय पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा होने के बावजूद भाजपा ने आगे बढ़ाया है। इससे स्थानीय मछली पकड़ने वाले समुदायों और आदिवासियों की आजीविका को गंभीर नुकसान होने की आशंका है। वे स्थानीय स्तर पर हो रहे अन्याय-काल के इस प्रदर्शन के खिलाफ वर्षों से विरोध कर रहे हैं।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा, 'यह अच्छा है कि पेट्रोल और डीजल की कीमत में दो रुपये प्रति लीटर की कमी की गई है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा का कुछ असर हो रहा है। राहुल ने बार-बार कहा है कि लोग महंगाई से परेशान हैं।
Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z
What's Your Reaction?






