राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भाग लेंगे शिल्पग्राम के जयकुमार

Jan 9, 2023 - 22:11
Jan 9, 2023 - 22:21
 0  486
राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भाग लेंगे शिल्पग्राम के जयकुमार

हरदोई (आरएनआई) हुबली, कर्नाटक में 12-16 जनवरी के मध्य आयोजित होने वाला राष्ट्रीय युवा उत्सव में भाग लेंगे नेहरू युवा केंद्र और नमामि गंगे हरदोई की तरफ से बिलग्राम के जय कुमार नेशनल यूथ फेस्टिवल में भाग लेंगे। नेहरू युवा केंद्र संगठन के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश के हरदोई से माइंडफुल मॉर्निंग एवं योग में भाग लेने हेतु जयकुमार का चयन किया गया। जिला युवा अधिकारी ने बताया कि जयकुमार द्वारा समय समय पर रक्तदान, कोर कार्यक्रमों को आयोजित कराने में अग्रणी भूमिका और अन्य सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया गया। इसी आधार पर हरदोई का प्रतिनिधित्व करने नेहरू युवा केंद्र की ओर से जयकुमार को भेजा जा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)