राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र में हुई बस दुर्घटना पर दुख जताया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र के बुलढाणा में शुक्रवार देर रात हुई भीषण बस दुर्घटना पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Jul 1, 2023 - 13:00
 0  324
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र में हुई बस दुर्घटना पर दुख जताया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

नयी दिल्ली, 1 जुलाई 2023, (आरएनआई)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र के बुलढाणा में शुक्रवार देर रात हुई भीषण बस दुर्घटना पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

बुलढाणा जिले में समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार देर रात एक बस में आग लगने से कम से कम 25 यात्रियों की झुलसने से मौत हो गई जबकि आठ यात्री घायल हैं।

पुलिस ने बताया कि निजी बस नागपुर से पुणे जा रही थी, रास्ते में शुक्रवार देर रात करीब डेढ़ बजे सिंदखेडराजा के पास बस डिवाइडर से टकरा गई और उसमें आग लग गई।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ट्वीट किया, ‘‘महाराष्ट्र के बुलढाणा में हुई भीषण दुर्घटना बेहद परेशान करने वाली है, जिसमें बच्चों और महिलाओं सहित कई अनमोल जिंदगियां खत्म हो गईं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस दुख को सहन करने की शक्ति दे। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।’’

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.