सुलतानपुर: रामराजी सरस्वती बालिका इंटर कालेज मे कन्या भारती की प्रधानमंत्री आकांक्षा  मिश्रा,  एवं सेनापति प्रांजल सिंह बनी 

कन्या भारती शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम संपन्न

May 9, 2024 - 21:09
May 9, 2024 - 21:15
 0  432
सुलतानपुर: रामराजी सरस्वती बालिका इंटर कालेज मे कन्या भारती की प्रधानमंत्री आकांक्षा  मिश्रा,  एवं सेनापति प्रांजल सिंह बनी 

सुलतानपुर (आरएनआई) रामराजी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज में  कन्या भारती शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे  प्रधानमंत्री आकांक्षा  मिश्रा, उप प्रधानमंत्री तृप्ति मौर्य ,सेनापति प्रांजल सिंह मंत्री श्रुति को शपथ दिलाया। 

मुख्य अतिथि  वीपी वर्मा जिला प्रोबेशन अधिकारी महिला कल्याण विभाग सुलतानपुर  रेखा गुप्ता महिला कल्याण अधिकारी महिला शक्ति केंद्र  एवं नौरंगी लाल  सरस्वती शिशु मंदिरके प्रधानाचार्य सुरेश शुक्ला ने     मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित  करते हुए छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना का गायन किया गया । 
कार्यक्रम का शुभारंभ छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रधानाचार्य रेखा सिंह ने  मुख्य  अतिथि को स्मृति चिन्ह बैच लगाकर स्वागत सम्मान किया गया। 

कन्या भारती की  प्रमुख रंजना मिश्रा ने बताया कि मुख्य अतिथि द्वारा   प्रधानमंत्री आकांक्षा  मिश्रा उप प्रधानमंत्री तृप्ति मौर्य सेनापति प्रांजल सिंह मंत्री श्रुति को शपथ दिलाया। 

महिला कल्याण अधिकारी महिला शक्ति केंद्र सुलतानपुर की श्रीमती रेखा गुप्ता ने अन्य पदाधिकारी बहनों को शपथ दिलाया। 

मुख्य अतिथि श्री बीपी वर्मा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा की बाल  संगठन का गठन 2001 में किया गया था। इससे बालिका में नेतृत्व करने की क्षमता जागृत होती है ।इस पद को ग्रहण करके ईमानदारी और निष्ठा,   लगन के साथ दायित्व का निर्वहन करें यही हमारी शुभकामना है। कन्या भारती की उपप्रमुख सुप्रिया श्रीवास्तव ने कन्या भारती की प्रस्तावित  प्रस्तुत की।  प्रधानाचार्य रेखा सिंह ने विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की गतिविधियों की व्याख्या करते हुए आए हुए अतिथियों का  आभार व्यक्त किया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0