राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने नवग्रह शनि धाम का भूमि पूजन किया शाहाबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत बासित नगर में हुआ भूमि पूजन
![राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने नवग्रह शनि धाम का भूमि पूजन किया शाहाबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत बासित नगर में हुआ भूमि पूजन](https://www.rni.news/uploads/images/202412/image_870x_6759911774cae.jpg)
शाहाबाद हरदोई। केरल के राज्यपाल अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाम तकरीबन 5:00 बजे शाहाबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत बासित नगर पहुंचे। यहां पर उन्होंने नवग्रह शनि धाम के लिए भूमि पूजन किया। पुरोहितों द्वारा विधि विधान से धाम का पूजन अर्चन कराया। तकरीबन एक घंटे तक राज्यपाल कार्यक्रम में शामिल हुए। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान विनोबा आश्रम शाहजहांपुर के एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद सीधे नगर क्षेत्र के मोहल्ला भुड़िया में अपने मित्र अलीगढ़ यूनिवर्सिटी के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर इक़्तेदार खान के आवास पर पहुंचे और उनका हाल-चाल लिया। उनसे तकरीबन आधा घंटे तक गुफ्तगू की। उसके बाद निर्धारित कार्यक्रम स्थल बासित नगर के लिए रवाना हुए। बासित नगर ग्राम में सबसे पहले उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उसके बाद वह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। इस स्थान पर भगवान शनि का नवग्रह शनि धाम बनने जा रहा है। इसका उन्होंने विधिवत पूजन अर्चन किया। भूमि पूजन का कार्यक्रम काफी देर चला। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को देखने के लिए बासित नगर के अलावा आसपास के ग्रामों की बड़ी संख्या में भीड़ पहुंची। इस भीड़ में महिलाएं, पुरुष और बच्चे थे। महिलाएं, पुरुष और बच्चे छतों से भी भूमि पूजन का यह कार्यक्रम देख रहे थे। इस कार्यक्रम में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने शाहाबाद तहसील की एसडीएम सुश्री दीक्षा जोशी को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित भी किया। भूमि पूजन के इस कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी भी मौजूद रही।
What's Your Reaction?
![like](https://www.rni.news/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://www.rni.news/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://www.rni.news/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://www.rni.news/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://www.rni.news/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://www.rni.news/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://www.rni.news/assets/img/reactions/wow.png)