यूपी दिवस व गणतंत्र दिवस के आयोजन के संबंध में हुई बैठक

Jan 17, 2025 - 20:10
Jan 17, 2025 - 20:14
 0  405
यूपी दिवस व गणतंत्र दिवस के आयोजन के संबंध में हुई बैठक

हरदोई (आरएनआई) आज विवेकानंद सभागार में अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह की अध्यक्षता में यूपी दिवस व गणतंत्र दिवस के सम्बन्ध में बैठक हुई। 24 जनवरी को यूपी दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी लगायी जाये। 25 व 26 जनवरी को परंपरागत रूप से कार्यक्रमों का आयोजन किया जाये। मुख्य चौराहों को अच्छी तरह से सजाया जाये। शहीद स्मारक सेमरिया पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाये। 26 जनवरी को सभी सार्वजनिक स्थानों व सरकारी संस्थानों में झंडारोहण किया जाये। बच्चों की रैली में एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। स्वच्छता सेनानियों को सम्मानित किया जाये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी तान्या सिंह तथा अन्य सम्बंधित अधिकारी व समाजसेवी उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)