युवा भाजपा नेता अरविन्द दिवाकर को बनाया हाथरस एमएलसी प्रतिनिधि

Nov 3, 2023 - 20:31
Nov 3, 2023 - 20:32
 0  216

हाथरस-3 नवंबर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य सुरेन्द्र चैधरी द्वारा अरविन्द कुमार दिवाकर निवासी गांव  रतनगढी को अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।
युवा भाजपा नेता अरविन्द कुमार दिवाकर भाजपा के कर्मठ एवं मेहनती और ईमानदार कार्यकर्ता हैं। दो बार से भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वह अपने समाज के उभरते हुए नेता हैं। समाज में बहुत ही लोकप्रियता रखते हैं। इसके साथ-साथ दिवाकर समाज के युवा संगठन के जिलाध्यक्ष की भी जिम्मेदारी संभाल रहे है। अरविन्द कुमार दिवाकर को एम.एल.सी प्रतिनिधि नियुक्त होने की खबर सुनकर युवाओं में खुशी की लहर दौड़ गई और उनके शुभचिंतकों द्वारा फोन व सोशल मीडिया द्वारा बधाई दी गई।
इस अवसर पर अरविन्द कुमार दिवाकर ने कहा कि विधान परिषद सदस्य सुरेंद्र चैधरी द्वारा जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, मैं उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का पालन करूंगा।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow