मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिवस पर भाजपा ने किया पौधारोपण एवं फल वितरण

Mar 6, 2023 - 01:00
 0  2.3k
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिवस पर भाजपा ने किया पौधारोपण एवं फल वितरण
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिवस पर भाजपा ने किया पौधारोपण एवं फल वितरण

गुना। मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के 64 वे जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार के नेतृत्व में गुना जिले के सभी मंडलों में वृक्षारोपण एवं विभिन्न सेवाकार्य कर जन्मदिन मनाया गया।

इसी उपक्रम में गुना नगर के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह राजपूत द्वारा बूढ़े बालाजी मंदिर परिसर में भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार की उपस्थिति में मुख्यमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर पौधारोपण किया गया, साथ ही जिला चिकत्सालय गुना में मरीजों को फल वितरण कर मुख्यमंत्री जी का जन्मदिन मनाया। 

इस मौके पर जिला पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में नगर के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने जन्मदिवस के पूर्व प्रदेश की जनता को एक संदेश देते हुए आग्रह किया है कि उनके जन्मदिन पर एक पौधा अवश्य लगायें प्रकृति ओर पर्यावरण के संरक्षण के प्रति अपने कर्तव्य को हमेशा निभाएं 
जिलाध्यक्ष श्री सिकरवार ने कहा कि वृक्षों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है वृक्ष हमें प्राणवायु देता है एवं वातावरण एवं प्रकृति को भी संतुलित करने में अहम भूमिका निभाता है कड़ी धूप में छांव देने का कार्य हो या फल, वृक्ष हमें कुछ ना कुछ देने का कार्य ही करते हैं इस हेतु प्रकृति का संरक्षण करना हर मानव का कर्तव्य है इसलिए सभी को पौधारोपण अवश्य करना चाहिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow