मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का गुना भ्रमण का कार्यक्रम
गुना। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 14 मई 2023 को अल्प प्रवास के लिये गुना जिले के भ्रमण पर रहेंगे।
प्राप्त जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री श्री चौहान 14 मई 2023 को दोपहर 04:25 बजे गुना आगमन पश्चात स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा सांय 05 बजे गुना से प्रस्थान करेंगे।
मुख्यमंत्री के आगमन के दृष्टिगत संपूर्णं कार्यक्रम के नोडल अधिकारी अपर कलेक्टर मुकेश कुमार शर्मा तथा भ्रमण के दौरान सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह चौहान की ड्यूटी लगाये जाने के आदेश जारी किए गए हैं। इसके साथ ही आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में अन्य अधिकारीगणों की तैनाती भी की गयी है।
What's Your Reaction?






