मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी 'छावा', संभाजी महाराज के शौर्य को किया नमन

Mar 18, 2025 - 13:31
Mar 18, 2025 - 13:31
 0  54
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी 'छावा', संभाजी महाराज के शौर्य को किया नमन

भोपाल (आरएनआई) आज भोपाल में मुख्यमंत्री डा मोहन यादव विधानसभा में अपने साथियों के साथ हिन्दी फिल्म 'छावा' देखी, जिसमें छत्रपति संभाजी महाराज के शौर्य, बलिदान और अद्वितीय वीरता का जीवंत चित्रण सराहनीय है। 

मातृभूमि के लिए सर्वस्व न्यौछावर कर अपना नाम इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों से लिखने वाले मराठा साम्राज्य के वैभव श्रद्धेय संभाजी महाराज की वीरता और सनातन धर्म की रक्षा के प्रति समर्पण हर भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है। 

राष्ट्रनायक संभाजी महाराज की अमर गाथा को अक्षुण्ण बनाए रखने का प्रयास करती इस फिल्म की पूरी टीम बधाई की पात्र है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0