मुख्यमंत्री के निर्देश पर पूरे प्रदेश में रातभर वरिष्ठ अधिकारियों ने एक साथ किया थानों का औचक निरीक्षण
डीजीपी रात एक बजे औबेदुल्लागंज, ढाई बजे बिलखिरिया और चार बजे टीटी नगर थाने पहुंचे। प्रदेश के समस्त आईजी/डीआईजी/एसपी ने रात 12 से 5 के बीच किया 125 से अधिक थानों का औचक निरीक्षण।

भोपाल (आरएनआई) मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव द्वारा हाल ही में पुलिस मुख्यालय में बैठक के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को रात्रि भ्रमण हेतु निर्देशित किया गया था। इन्हीं निर्देशों के अनुपालन में बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात डीजीपी से लेकर एसपी तक के समस्त पुलिस अधिकारियों ने संपूर्ण मध्य प्रदेश के थानों का एक साथ औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बीती रात पूरे प्रदेश में आईजी से लेकर एसपी तक के समस्त पुलिस अधिकारियों ने अपने कार्यक्षेत्र के सवा सौ से अधिक थानों का औचक निरीक्षण किया। डीजीपी रात एक बजे औबेदुल्लागंज, ढाई बजे बिलखिरिया और प्रात: चार बजे टीटी नगर थाने के औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे।
Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z
What's Your Reaction?






