मिस इंडिया का खिताब मैने नहीं उत्तर प्रदेश ने जीता है-अदिती सिंह

Sep 27, 2023 - 21:03
 0  270
मिस इंडिया का खिताब मैने नहीं उत्तर प्रदेश ने जीता है-अदिती सिंह
मिस इंडिया का खिताब मैने नहीं उत्तर प्रदेश ने जीता है-अदिती सिंह

सासनी- 26 सितंबर। यदि हौसले बुलंद हो तो मंजिल आसां होती है, इस बात को चरितार्थ करते हुए जयपुर में एक मिस इंडिया कम्प्टीशन के दौरान सासनी की बेटी ने बाजी मारकर क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है, जिससे उसके परिजनों के साथ क्ष़्ोत्र लोगों में भारी खुशी है।
बता दें कि अदिति सिंह डा. विनय कुमार की पुत्री हैं, इनकी माता का नाम श्रीमती अलका सिंह है । जो चंदैया निवासी हैं हाल में कोतवाली चैराहे के निकट निवास कर रहे है। और समाज सेवी ठा0 रामपाल सिंह की सुपौत्री हैं। अदिती ने दिनांक 23 सितंबर। को मिस इंडिया 2023 का खिताब जीतकर क्षेत्र का नाम रोश किया है। अदिती सिंह ने बताया कि फॉर एवर स्टार इंडिया द्वारा ओरगेनाइज किया गया था। इसका ग्राण्ड फिनाले 23 सितम्बर 2023 को जयपुर मेटरीयट होटल में हुआ। जिसमे हर राज्य के 100 से भी अधिक प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतिस्पर्धा अदिती को मिस जनेल 2023 का विनर चुना गया। अदिती ने बताया कि वह बीबीए द्वितीय वर्ष  इन्द्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से दिल्ली के मेरी कॉलेज की छाता है। बताया कि इसके साथ वह अपनी पढ़ाई भी जारी रखे है इस कम्पटीशन को जीतने के लिए, अलग से कोई ट्रेनिंग नही ली। इसका श्रेय उसके माता पिता और ससुरालियों को जाता है। अदिती की इस विजय से क्षेत्र में खुशी की लहर है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0