माया नारोलिया एक शिक्षिका से लेकर राज्य सभा तक का सफर : वंदनामांढरे
श्रीमती माया नारोलिया प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा को राज्य सभा प्रत्याशी घोषित होने पर बधाई।

मधयप्रदेश (आरएनआई) मधयप्रदेश भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चे अध्यक्ष माया नारोलिया को राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर गुना की वरिष्ठ भाजपा नेत्री एवम् प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष वंदना मांढरे ने मोर्चा की बहनों को मिठाई खिलाई व बधाई दी।
प्रदेश उपाध्यक्ष वंदना मांढरे ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओ को आगे बढ़ाने का मौका देती है वास्तव में समाज सेवा व पार्टी के लिए सदैव समर्पित रहने वाली माया दीदी को राज्यसभा प्रत्याशी बनाया इससे मध्य प्रदेश की बहनों में खुशी व काम करने की आस जागी है।माया जी सरस्वती शिशु मंदिर में निशुल्क पढ़ाने का कार्य करती थी। माया नारोलिया जी ने अपना राजनैतिक सफ़र 1980 में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद से ही संगठन में सक्रिय रहीं , महिला उपभोक्ता संगठन के नाम से राशन की दुकान का संचालन करते हुए 1997में स्वय सेवी संगठन "नवधारा" महिला मंडल का गठन किया।
सबसे पहला चुनाव भोरा ग्राम पंचायत के पंच का लडा था। भाजपा ने नगर मंडल में उपाध्यक्ष बनाया गया था ,उसके बाद दो बार नगर मण्डल अध्यक्ष रही, जिला अध्यक्ष पद पर कार्य किया। मंडी डायरेक्टर रही , दो बार पार्षद रही, प्रदेश कार्य समिती सदस्य रहीं।
होशंगाबाद नगरपालिका अध्यक्ष रही , लाइंस क्लब की अध्यक्ष बनी और आज वर्तमान में प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष रहते हुई राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किया गया। इसके लिए वरिष्ठ नेतृत्व का आभार।
Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z
What's Your Reaction?






