मानवाधिकार सहायता संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने पूरन सागर

हाथरस (आरएनआई) आज मानवाधिकार सहायता संघ भारत की कार्यकारिणी का गठन हुआ जिसमें हाथरस शहर के पूरन सागर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (स्वतंत्रत प्रभार) बनाया गया। आपको बता दें कि पिछले 5 वर्षों से लगातार समाज सेवी के रूप में कार्य करते हुए देश में अपना और होने शहर हाथरस का नाम रोशन किया है। पूरन सागर पहले जिलाध्यक्ष हाथरस,प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय प्रवक्ता, राष्ट्रीय सचिव, एवं राष्ट्रीय संयुक्त प्रभारी जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा चुके हैं. संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एस एस भारत ने पूरन सागर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने पर बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2
What's Your Reaction?






