महेंद्र सिंह धोनी ने सलमान खान के साथ मनाया जन्मदिन, भाईजान बोले- हैप्पी बर्थडे कप्तान साहब
टीम इंडिया को दो विश्व कप दिलाने वाले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। सितारों से लेकर फैंस तक उन्होंने इस खास मौके पर बधाई दे रहे हैं। माही के नाम से मशहूर धोनी ने इस बार अपना बर्थडे पत्नी साक्षी और बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के साथ मनाया।
![महेंद्र सिंह धोनी ने सलमान खान के साथ मनाया जन्मदिन, भाईजान बोले- हैप्पी बर्थडे कप्तान साहब](https://www.rni.news/uploads/images/202407/image_870x_668a11abb414b.jpg)
मुंबई (आरएनआई) टीम इंडिया को दो विश्व कप दिलाने वाले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। सितारों से लेकर फैंस तक उन्होंने इस खास मौके पर बधाई दे रहे हैं। माही के नाम से मशहूर धोनी ने इस बार अपना बर्थडे पत्नी साक्षी और बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के साथ मनाया।
सोशल मीडिया पर उनके जन्मदिन के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। इनमें से एक वीडियो में धोनी केट काटकर अपनी पत्नी और फिर बाद में सलमान खान को खिलाते नजर आ रहे हैं। वहीं एक वीडियो में साक्षी अपने पति महेंद्र सिंह धोनी के पैर छूती नजर आ रही हैं।
वीडियो सामने आने के बाद फैंस इस पर जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "धोनी हमारे सलमान भाई के साथ केक काट कर रहे...दो दिग्गज एक साथ एक फ्रेम में...वाह क्या पल है।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "मुझे पता है कि धोनी मुंबई में हैं, इसलिए सलमान उनके जन्मदिन पर हैं। वास्तव में दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग है।"
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने भी धोनी को खास अंदाज में सोशल मीडिया पर बधाई दी है। उन्होंने बर्थडे फोटो साझा कर एक्स पर लिखा, जन्मदिन मुबारक हो कप्तान साहब...।" इस फोटो में सलमान खान कैजुअल लुक में काफी हैंडसम लग रहे हैं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2
What's Your Reaction?
![like](https://www.rni.news/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://www.rni.news/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://www.rni.news/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://www.rni.news/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://www.rni.news/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://www.rni.news/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://www.rni.news/assets/img/reactions/wow.png)