महाराष्ट्र के दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मू
एक दिसंबर को पुणे में मुर्मू सशस्त्र बल मेडिकल कॉलेज, पुणे को ‘प्रेसिडेंट्स कलर’ प्रदान करेंगी।

मुंबई, (आरएनआई) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कई कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए महाराष्ट्र की चार दिवसीय यात्रा पर आई हुई हैं। उन्होंने गुरुवार सुबह पुणे के खडकवासला में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के 145वें पाठ्यक्रम की ‘पासिंग आउट परेड’ की समीक्षा की। इस दौरान वह आगामी 5वीं बटालियन की एक इमारत की आधारशिला भी रखेंगी।
एक दिसंबर को पुणे में मुर्मू सशस्त्र बल मेडिकल कॉलेज, पुणे को ‘प्रेसिडेंट्स कलर’ प्रदान करेंगी। राष्ट्रपति डिजिटल तरीके से ‘कम्प्यूटेशनल मेडिसिन’ के लिए सशस्त्र बल केंद्र ‘प्रजना’ का भी उद्घाटन करेंगी। उसी दिन नागपुर में मुर्मू सरकारी मेडिकल कॉलेज, नागपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह का उद्घाटन करेंगी। वहीं, दो दिसंबर को राष्ट्रपति नागपुर में राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के 111वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।
महाराष्ट्र में लगातार बारिश हो रही है। ऐसे में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के नेता संजय राउत ने राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पांच दिन हो गए हैं, कहीं बारिश तो कही ओले पड़ रहे हैं। महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी नुकसान हुआ है। महाराष्ट्र की स्थिति गंभीर है।
जब आसमान से संकट गिर रहा है तो हमारे सीएम और डिप्टी सीएम प्रचार में व्यस्त हो गए। कोई छत्तीसगढ़ गया है, कोई तेलंगाना गया है जैसे कि वे नहीं जाएंगे तो वहां चुनाव नहीं होगा।
Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z
What's Your Reaction?






