मस्जिद के अवैध निर्माण पर उग्र प्रदर्शन, प्रदर्शनकारियों पर दूसरी बार हुआ लाठीचार्ज
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली स्थित मस्जिद में अवैध निर्माण के विरोध में हिंदूवादी संगठनों का उग्र प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शनकारी ढली टनल पर बैरिकेड्स तोड़कर संजाैली बाजार पहुंचे। इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

शिमला (आरएनआई) शिमला प्रदर्शनकारियों ने दोनों तरफ से पुलिस को घेर लिया है। संजौली चौक पर जमकर नारेबाजी हो रही है। प्रदर्शनकारी चाैक के दोनों ओर इकट्ठा हो गए हैं। बीच में पुलिस है। एंबुलेंस भी फंस गई है।
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली स्थित मस्जिद में अवैध निर्माण के विरोध में हिंदूवादी संगठनों का उग्र प्रदर्शन जारी है। माहाैल तनावपूर्ण बना हुआ है। संजौली चौक पर प्रदर्शनकारी फिर से भारी संख्या में जुट गए हैं। प्रदर्शनकारियों की ओर से फिर से बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश की गई। इस पर पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए फिर से लाठीचार्ज किया।
शिमला के उपनगर टुटू में भी लोगों ने विरोध रैली निकालकर अवैध निर्माण को तोड़ने की मांग रखी है। लोगों ने जमकर नारेबाजी की। लोगों ने वक्फ बोर्ड को बंद करने की मांग उठाई।
प्रदर्शनकारियों और पुलिस में तनाव बढ़ गया है। धक्कामुक्की के बीचप्रदर्शनकारियों ने फिर से मस्जिद की और बढ़ने की कोशिश की है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को 20 मीटर पीछे खदेड़ दिया है।
अब प्रदर्शनकारियों को पुलिस की ओर से खदेड़ा जा रहा है। पुलिस-प्रदर्शनकारियों में धक्का-मुक्की हुई है। प्रदर्शनकारी जाने के लिए तैयार नहीं, सड़क पर बैठे हैं। माहाैल तनावपूर्ण बना हुआ है। संजाैली बाजार डेढ़ घंटे से बंद है। हजारों लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
संजाैली बाजार में माहाैल लगातार तनावपूर्ण बना हुआ है। मस्जिद क्षेत्र के बाहर पुलिस ने फिर से बैरिकेडिंग की। पुलिस की ओर से प्रदर्शनकारियों को पीछे हटाने की कोशिश की जा रही है। प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठकर चक्का जाम करने की कोशिश कर रहे हैं।
मस्जिद से 100 मीटर दूर हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी नारेबाजी कर रहे हैं। माैके पर तैनात पुलिस बल की ओर से पानी की बौछारें छोड़कर प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया जा रहा है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2
What's Your Reaction?






