मधुराम सिंह ने रच दिया इतिहास, जनपद को किया गौरवान्वित

Feb 7, 2024 - 12:05
Feb 7, 2024 - 12:30
 0  1.7k
मधुराम सिंह ने रच दिया इतिहास, जनपद को किया गौरवान्वित
डिग्री हासिल करते मधुराम सिंह

शाहाबाद हरदोई । कहते हैं न " कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती" हरिवंश राय बच्चन की इन पंक्तियों को चरितार्थ कर दिया है गांव नारायणपुर के मधुराम सिंह ने। मधुराम सिंह ने रूस में रहकर एमबीबीएस की परीक्षा पास करने के बाद मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया की परीक्षा को भी पास करके न केवल एक कीर्तिमान स्थापित किया बल्कि अपने गांव सहित पूरे जनपद को गौरवान्वित किया है। पछोहा के नाम से चर्चित पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर के रहने वाले प्रभाकर सिंह के पुत्र मधुराम सिंह ने प्रारंभिक शिक्षा संजय सिंह विद्यालय शाहजहांपुर से की। यहीं से इन्होंने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा भी उत्तीर्ण की। इसके बाद डॉक्टर बनने की ललक मधुराम सिंह को रूस ले गई वर्ष। 2017 में रूस में जाकर इन्होंने डॉक्टर की पढ़ाई की। 2023 में मधुराम सिंह ने एमबीबीएस कंप्लीट कर लिया। 6 फरवरी 2024 को मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की परीक्षा उत्तीर्ण करके कीर्तिमान स्थापित कर दिया। मधुराम सिंह के पिता प्रभाकर सिंह ईंट भट्ठे का कारोबार करते हैं। इनकी माता जी प्रभा देवी सफल गृहणी हैं। अपने गुरुजनों, माता-पिता और बड़े भाई को आदर्श मानने वाले मधुराम सिंह चार भाइयों में तीसरे नंबर पर हैं। मधुराम सिंह का मानना है कि उनका सफर यहीं पर रुकने वाला नहीं बल्कि उनका टारगेट एमएस और एमडी करने का है। मधुराम सिंह ने युवाओं के नाम संदेश देते हुए कहा युवाओं को असफलता से निराश नहीं होना चाहिए। सफलता को लेकर लगातार प्रयास करने चाहिए क्योंकि लगातार प्रयास करने वाले हर हाल में सफल होते हैं। इसलिए युवाओं को जीवन में कभी निराश होने की जरूरत नहीं। लक्ष्य को इंगित करके आगे बढ़ने का प्रयास करें। सफलता अवश्य मिलेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0