मतदान केन्द्रों की बेहतर सफाई करायें और शौचालय, पेयजल, विद्युत व्यवस्था के साथ पोलिंग बूथों पर दिव्यांगों के लिए रैम्प अवश्य बनवाये:- एम0पी0 सिंह

Nov 13, 2022 - 00:11
Nov 13, 2022 - 00:21
 0  702
मतदान केन्द्रों की बेहतर सफाई करायें और शौचालय, पेयजल, विद्युत व्यवस्था के साथ पोलिंग बूथों पर दिव्यांगों के लिए रैम्प अवश्य बनवाये:- एम0पी0 सिंह

हरदोई (RNI) थाना समाधान दिवस के उपरान्त जिलाधिकारी एम0पी0 सिंह तथा पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने नगरीय निकाय चुनाव में मतदान के लिए हामिद अली इण्टर कालेज तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय पिहानी पोलिंग बूथ पर बनाये गये बूथों का निरीक्षण किया।

हामिद अली इण्टर कालेज पिहानी में बने चार बूथों पर जिलाधिकारी ने संतोष व्यक्त किया परन्तु उच्च प्राथमिक विद्यालय पिहानी के प्रागंण में बने कस्तूरबा गांधी विद्यालय में बनाये चार बूथ के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने ईओ नगर पालिका पिहानी को निर्देश दिये कि कस्तूरबा विद्यालय में एक भी बूथ नही बनाया जायेगा तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय में तीन, जूनियर में दो, अतिरिक्त कक्षों एक-एक तथा एक अध्यापक प्रशिक्षण हाल में बूथ बनाये। उन्होने कहा कि जिन विद्यालयों में मतदान केन्द्र बनाये गये है उनकी बेहतर तरीके से सफाई करायें और शौचालय, पेयजल, विद्युत व्यवस्था के साथ पोलिंग बूथों पर दिव्यांगों के लिए रैम्प अवश्य बनवायें। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित बीएलओ से मतदाताओं की सूची, आधार कार्ड आदि के सम्बन्ध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार शाहाबाद ईओ पिहानी आदि मौजूद रहें। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पिहानी सेल्फी पोईट पर फोटो भी खिचवायी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)