मंदिर विवाद सुलझा: 700 वर्ग फुट में बनेगा मंदिर, बाकी जगह पर जैन मंदिर, सभी पक्षों के बीच हुआ निर्णय
![मंदिर विवाद सुलझा: 700 वर्ग फुट में बनेगा मंदिर, बाकी जगह पर जैन मंदिर, सभी पक्षों के बीच हुआ निर्णय](https://www.rni.news/uploads/images/202501/image_870x_677cbf7c269dc.jpg)
सागर (आरएनआई) संभागीय मुख्यालय सागर पर शनिवार को हिंदू मंदिर तोड़े जाने और उससे उपजे विवाद और तनाव के बाद आज सोमवार को अब शांति बहाल करने की कोशिश तेजी से चली। आज पुलिस कंट्रोल रूम में शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें पुलिस और प्रशासन के साथ दोनों पक्षों के लोग बैठे और निर्णय हुआ। इसके मुताबिक क्षतिग्रस्त मंदिर अब 700 वर्ग फीट जमीन पर बनेगा। शेष जगह पर जैन मंदिर बनेगा। दोनों के कागज तैयार होंगे। दोनों पक्षों ने इस पर सहमति भी दे दी है। इस प्रक्रिया तक दोनों पक्षों के दो– दो प्रतिनिधि प्रशासन के साथ संपन्न कराएंगे ।इस दौरान बाकी लोगों की आवाजाही नहीं होगी। इसके अलावा उपद्रव मचाने वालो के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही होगी।
बैठक में विधायक शैलेंद्र जैन, विहिप के जिला अध्यक्ष अजय दुबे, पूर्व महापौर अभय दरे , अपर कलेक्टर रुपेश उपाध्याय, एडिशनल एसपी लोकेश सिंहा, सिटी मजिस्ट्रेट जूही गर्ग, पूर्व विधायक सुनील जैन, डा उमेश सराफ ,महेश जैन बिलहरा, सुखदेव मिश्रा, पवन जड़िया,पार्षद याकृति जड़िया, पप्पू तिवारी ,कमलेश सोनी, विक्रम सोनी सहित दोनों पक्षों के लोग मौजूद रहे।
असामाजिक तत्वों की हरकत : सख्त कार्रवाई होगी : विधायक शैलेंद्र जैन
सुलह होने के बाद विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि हमारी आस्था के केंद्र को कुछ अवांछनीय तत्वों ने क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया था। उस जगह के स्वामित्व और पूजा पद्धति को लेकर कभी कोई विवाद नहीं रहा। लेकिन वहां पर नया निर्माण होना था, उसके लिए जगह को आपस में बातचीत चल रही थी। लगभग संवाद अंतिम अवस्था में था। लेकिन असामाजिक तत्वों ने उस संवाद को बाधित किया, उन्होंने उस धार्मिक स्थल को क्षतिग्रस्त करने की कोशिश की। उसी से पूरा विवाद हो गया।
विधायक ने कहा, जिला प्रशासन का मैं धन्यवाद देना चाहता हूं, उन्होंने बैठक का आयोजन किया, दो दिन उन्होंने बहुत मेहनत भी की। आज फिरसे उसी स्थान पर हम बैठ गए, जो पहले भी हो सकता था। आगे से इस तरह की कोई स्थिति नहीं बने हम इसके लिए पूरा प्रयास करेंगे। मैं सागर की प्रबुद्ध जनता से क्षमा चाहता हूं, इस विवाद के चलते उन्हें असुविधा हुई है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के कारण विवाद की स्थिति बनी, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
_700 वर्ग फीट में बनेगा मंदिर : पूर्व महापौर अभय दरे
पूर्व महापौर अभय दरे ने बैठक में हुए निर्णय को बताया कि 700 वर्ग फुट जगह मंदिर निर्माण के लिए दी गई है। बाकी जगह पर जैन मंदिर अपना स्थान बनाएगा। दोनों पक्षों के बीच में सहमति हो गई। सभी मिलकर सागर शहर में अमन शांति बनाएंगे। किसी भी तरह का गतिरोध नहीं है।
ये रहे बैठक में शामिल
आज हुई बैठक में सुशील भार्गव, अनिल हैं नैनधरा, कपिल स्वामी, कमल जैन चेनपुरा, राजकुमार जैन मिनी, शिवशंकर मिश्रा, मुकेश जैन, तरुण सराफ, अरविंद सोनी अम्बा स्टोर्स, माखन लाल सोनी, सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
![like](https://www.rni.news/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://www.rni.news/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://www.rni.news/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://www.rni.news/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://www.rni.news/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://www.rni.news/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://www.rni.news/assets/img/reactions/wow.png)