मंडला में 11 घरों से बड़ी मात्रा में मिले गोवंश के अवशेष, आरोपियों के घरों पर चल रहा बुलडोजर
मंडला एसपी उजत सकलेचा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने भैंसवाही गांव में दबिश दी थी। यहां 11 घरों से गोवंश के अवशेष बरामद किए गए हैं। राजस्व विभाग आरोपियों के अतिक्रमण कर बनाए गए घरों तोड़ रहा है।

भाेपाल (आरएनआई) मंडला जिले के नैनपुर विकास खंड ग्राम भैंसवाही में मंडला पुलिस ने शुक्रवार देर रात दबिश करते हुए बड़ी संख्या में गोवंश बरामद किए। इस कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा और नैनपुर एसडीओपी नेहा पच्चीसिया ने किया।
ग्राम भैंसवाही में विगत लंबे समय से गोवंश को काटकर बड़ी मात्रा में व्यापार किया जा रहा था। इसकी खबर मुखबीर द्वारा पुलिस को लगी। जानकारी लगने के बाद पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में नैनपुर पुलिस द्वारा ग्राम भैंसवाही में उक्त स्थान पर घेराबंदी करते हुए दबिश की गई। मौका-ए-वारदात पर पुलिस को बड़ी मात्रा में गोमांस तथा हड्डियां बरामद हुईं। वहीं, 60 गोवंशों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया। नैनपुर पुलिस ने उस स्थान से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की जा रही है।
11 और आरोपियों की तलाश जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए गोवंश के कत्लखाने पर बुलडोजर चला कर उसे गिरा दिया गया है। इसके अलावा वहां 11 और घर हैं, जो अवैध रूप से निर्मित हैं। उनको भी बुलडोजर द्वारा गिराया जा रहा है। वर्तमान में प्राप्त जानकारी के अनुसार, 12 लोगों की ऊपर एफआईआर दर्ज की गई है और आरोपियों की तलाश जारी है।
हमारी टीम ने संयुक्त कार्रवाई की और मौके पर 11 घरों में गोवंश मिले और गाय उनके मांस और हड्डियां मिली। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और गोवंश को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है। बाकी 10 आरोपियों की तलाश जारी है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2
What's Your Reaction?






