यूपी: भीषण गर्मी का यलो अलर्ट... 43 डिग्री पहुंच सकता पारा, मौसम विमाग ने दी लू की चेतावनी

प्रदेश के सबसे गर्म शहरों की सूची में आगरा पांचवें स्थान पर रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार आगरा का पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। लू भी चलने की आशंका व्यक्त की है। 

Apr 22, 2025 - 10:00
 0  162
यूपी: भीषण गर्मी का यलो अलर्ट... 43 डिग्री पहुंच सकता पारा, मौसम विमाग ने दी लू की चेतावनी

आगरा (आरएनआई) गर्मी ने प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर ही दिया है। अप्रैल के तीसरे सप्ताह के पहले ही दिन गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। इस सीजन में पहली बार पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा। आगरा ब्रज क्षेत्र में सबसे गर्म रहा। वहीं, प्रदेश के सबसे गर्म शहरों में आगरा पांचवें पायदान पर रहा।

मौसम विज्ञानी अगले तीन दिन गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने की बात कह रहे हैं। मंगलवार को पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके साथ ही लू भी चलने की आशंका व्यक्त करते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

पिछले 15 दिनों में सिर्फ तीन बार ही अधिकतम तापमान 41 डिग्री के पार पहुंचा है लेकिन मौसम के तेवर लगातार तीखे हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र ने दो दिन पहले ही तीक्ष्ण गर्मी और लू के लिए अलर्ट जारी किया था। सोमवार को सुबह से ही धूप निकली और दिन चढ़ने के साथ ही सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा।

दोपहर 2 से 4 के मध्य बाजारों में सन्नाटा सा छा गया। इस दौरान अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जो सामान्य से करीब 3.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 26.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से लोग रात में भी गर्मी के चलते बेचैनी महसूस करने लगे हैं। बगैर कूलर और एसी के रात में गर्मी से राहत नहीं मिल रही है।

ये हैं प्रदेश के 7 सबसे गर्म शहर
प्रयागराज- 44.3
वाराणसी (बीएचयू)- 43.4
हमीरपुर- 43.4
झांसी- 43.1
चुर्क- 42.8
आगरा- 42.5
अलीगढ़- 41.4

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.