भिवानी सीट के लिए कांग्रेस और माकपा में गठबंधन
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आज नामांकन का आखिरी दिन है। जिसके चलते आज राजनीतिक हलचल तेज होने वाली हैं। आज के दिन हरियाणा की राजनीति में कई समीकरण बिगड़ने वाले हैं तो कई समीकरण बनने वाले हैं।

हरियाणा (आरएनआई) सोनीपत विधानसभा क्षेत्र में चुनावी हलचल तेज हो गई है। भाजपा के दो बार मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रहे राजीव जैन ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया है। यह निर्णय पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन की भाजपा से टिकट कटने के बाद लिया गया। राजीव जैन और उनकी पत्नी कविता जैन ने आज सोनीपत लघु सचिवालय में अपने नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे।
कांग्रेस के प्रत्याशी निर्मल सिंह की पुत्री चित्रा सरवारा ने अंबाला कैंट विधानसभा क्षेत्र से आज निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। चित्रा सरवारा ने नामांकन के दौरान अपने समर्थकों और क्षेत्रीय नेताओं के साथ अंबाला कैंट में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया।
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने विधानसभा चुनावों में कांग्रेस द्वारा पार्टी के लिए छोड़ी भिवानी विधानसभा सीट पर कामरेड ओमप्रकाश को प्रत्याशी बनाया है। 65 वर्षीय ओमप्रकाश ने 2014 में यूको बैंक के चीफ मैनेजर पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर अपने आपको किसान मजदूर और सामाजिक आंदोलनों के लिए अपना जीवन समर्पित किया।
ऐलनाबाद से इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने अपना नामांकन भर दिया है। 2010 में हुए इसी सीट से उपचुनाव में वह इस हलके से विधायक बने थे। इसके बाद से लगातार विधायक बनते आ रहें हैं। 2021 में भी उपचुनाव में उन्होंने जीत हासिल की थी। इससे पहले 2014 व 2019 के आम चुनाव में वह जीत हासिल कर चुके हैं।
करनाल में आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि हरियाणा के एक छोर पर दिल्ली है और दूसरे छोर पर पंजाब, दोनों में ही आप की सरकारें हैं। अगर हरियाणा में आप की सरकार बनती है तो यह ट्रिपल इंजन देश के अन्य राज्यों से ज्यादा तरक्की करेगा।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2
What's Your Reaction?






