भारी बारिश के कारण नदी का स्तर बढ़ा, 20 लाख लोग प्रभावित
राज्य प्रशासन ने बताया कि सभी प्रमुख नदियों का स्तर बढ़ रहा है। बाढ़ के कारण 132 लोग लापता हो गए, जबकि 619,000 लोगों को अपने घरों को छोड़ कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा। बाढ़ग्रस्त इलाकों में बचाव कार्य जारी है।

रियो डी जेनेरियो (आरएनआई) भूकंप के बाद आई भयंकर बाढ़ के कारण ब्राजील में तबाही मच गई। रविवार को भारी बारिश के कारण दक्षिणी ब्राजील में नदी का स्तर फिर एक बार बढ़ गया। बाढ़ के कारण अबतक 145 लोगों की मौत हो गई। भारी बारिश के कारण रियो ग्रांडे डो सुल के निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दो सप्ताह से मूसलाधार बारिश के कारण नदियों का पानी कस्बों और क्षेत्रीय राजधानी के कुछ इलाकों में घुस गया।
इस भयंकर तबाही के कारण लगभग 20 लाख लोग प्रभावित हुए। मौसम विशेषज्ञ इस जयवायु परिवर्तन को अल नीनो से जोड़ रहे हैं। राज्य प्रशासन ने बताया कि सभी प्रमुख नदियों का स्तर बढ़ रहा है। बाढ़ के कारण 132 लोग लापता हो गए, जबकि 619,000 लोगों को अपने घरों को छोड़ कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा। बाढ़ग्रस्त इलाकों में बचाव कार्य जारी है।
पोर्टो एलेग्रे में बाढ़ के पानी में घरों के सामान जैसे सोफा एवं अन्य चीजों को तैरते हए देखा गया। साओ लियोपोल्डो में कई सारी कार आधी पानी में डुब गई। 36 वर्षीय इलेक्ट्रीशियन क्लाउडियो द सिल्वा पड़ोस में स्थिति का जायजा लेने गए। उन्होंने बताया कि उनका घर पूरी तरह से टूट चुका है। मौजूदा स्थिति पर बात करते हुए उन्होंने कहा, "मेरे जीजाजी के घर के बगल वाले घर की दूसरी मंजिल तक पानी भरा हुआ था। पानी का स्तर अब थोड़ा नीचे चला गया है और आप दूसरी मंजिल तक जा सकते हैं, लेकिन सब खराब हो गया।
50 वर्षीय एंटोनियो वेनजन ने इस स्थिति को गंभीर बताया। उन्होंने कहा, "अगर बारिश बंद नहीं हुई तो क्या होगा? नदी का स्तर बढ़ गया है।" पोर्टो एलेग्रे के दक्षिण में पेलोटास शहर की स्थिति बदतर हो चुकी है। यहां करीब 14 लाख लोगों के घर पानी में डूब गए।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2
What's Your Reaction?






