भारत के संविधान का पालन करते हुए संविधान के प्रति समर्पित रहना चाहिए:- जिलाधिकारी

Jan 27, 2024 - 17:52
Jan 27, 2024 - 17:52
 0  594
भारत के संविधान का पालन करते हुए संविधान के प्रति समर्पित रहना चाहिए:- जिलाधिकारी
हरदोई (आरएनआई )75वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कलेक्टेªट परिसर में ध्वजा रोहण किया तथा अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, नगर मजिस्टेªट प्रशान्त तिवारी आदि के साथ महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यपर्ण कर पुष्प अर्पित कियें तथा उपस्थित लोगों को भारत के संविधान एवं पंच प्रण की शपथ दिलायी।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों आदि को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सभी को भारत के संविधान का पालन करना चाहिए और संविधान के सर्म्पित रहना चाहिए। उन्होने कहा कि हम सबको देश को आजादी दिलाने वाले वीर जवानों एवं संविधान रचिताओं को नमन करें और भारत के मजबूत संविधान को बनाये रखने में सहयोग करना होगा। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के बच्चों सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया और कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने स्वच्छता गृहियों, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों तथा रंगोली एवं अन्य प्रसाशनिक कार्यो में विशेष सहयोग प्रदान करने वाले कर्मचारियों आदि को सम्मानित किया। इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने उद्यान वाटिका में स्थापित गांधी जी की प्रतिमा पर एडीएम व नगर मजिस्टेªट के साथ माल्यापर्ण कर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
इससे पहले जिलाधिकारी ने प्रातः 07 बजे डीएम चौराहे से स्टेडियम तक आयोजित मैराथन दौड़ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया और इसके उपरान्त अपने आवास पर स्टाप के साथ झण्डा रोहण किया। इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने पुलिस लाइन से गांधी भवन तक निकाली गयी विभिन्न विभागों की रोड शो झांकी की नुमाईश चौराहे पर सलामी ली तथा गांधी में उत्कृष्ट झांकी प्रस्तुत करने वाले विभागाध्यक्षों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी, नगर मजिस्टेªट, जिला आबकारी अधिकारी, एआरटीओ सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें।
Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)