भारत एवं नेपाल का संबंध सदियों से मधुर,मगर दो दशकों में तल्खी आयी

Sep 6, 2023 - 12:07
 0  432
भारत एवं नेपाल का संबंध सदियों से मधुर,मगर दो दशकों में तल्खी आयी

नेपाल के पूर्व उप राष्ट्रपति झा ने कहा

नई दिल्ली। (आरएनआई) नेपाल के पूर्व उप राष्ट्रपति परमानन्द झा ने कहा है,कि भारत एवं नेपाल का संबंध सदियों से मधुर रहा है,किन्तु पिछले 15-20 वर्षो में इसमें कुछ खटास आया है।

न्यायमूर्ति(अवकाश प्राप्त)श्री झा ने कल यहाँ एक कार्यक्रम में कहा कि नेपाल तीन तरफ से भारत एवं एक ओर चीन से घिरा है।भारत से नेपाल का सदियों पुराना सम्बन्ध रहा है।दोनों देशों के बीच बेटी रोटी का संबंध रहा है।लोग दोनों जगह वेरोक ठोक आ जा सकते हैं,किन्तु अब थोड़ा बदलाव आने लगा है।उन्होंने कहा कि इसके अवैध व्यापार, तस्करी, घुसपैठ आदि कारण हो सकते हैं।इसको लेकर दोनों ही देश चिंतित है।

नेपाल के पूर्व उप राष्ट्रपति ने कहा कि हमारे यहाँ शिक्षक दिवस नहीं मनाया जाता है,लेकिन भारत में पूर्व राष्ट्रपति डॉ.राधा कृष्णन की जयन्ती यहाँ शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।उन्होंने कहा कि समाज में गुरुजनों का स्थान श्रेष्ठ है।वही समाज को तरासने का काम करते हैं।आज कोई कितना भी बड़ा पद पर हों यह गुरु यानि शिक्षकों की देन है।

भारत में पृथक मिथिला राज्य की मांग के संबंध में पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर नेपाल के पूर्व उप राष्ट्रपति झा ने कहा कि यहाँ भाषाई आधार पर राज्यों का निर्माण हुआ है।तेलंगाना,आंधप्रदेश राज्य बने हैं।आप अपनी सरकार से मांग कर सकते हैं।यह जनता का अधिकार है।सरकार चाहे तो इसे मान सकती है।एल.एस।


डॉ.समरेन्द्र पाठक
वरिष्ठ पत्रकार।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.