'भाजपा से हमारे विधायकों को 15 करोड़ का ऑफर', संजय सिंह का चौंकाने वाला खुलासा

दिल्ली में चुनाव परिणाम से पहले आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। संजय सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि हमारे विधायकों को ऑफर मिला है।

Feb 6, 2025 - 17:00
 0  432
'भाजपा से हमारे विधायकों को 15 करोड़ का ऑफर', संजय सिंह का चौंकाने वाला खुलासा

नई दिल्ली (आरएनआई) दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर एग्जिट पोल सामने आ चुके हैं। जिसमें भाजपा को बहुमत मिल रहा है। चुनाव परिणाम से पहले आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने भाजपा को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। 

आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि हमारे विधायकों को भारतीय जनता पार्टी ने पैसे का ऑफर दिया है। हमारे सात विधायकों को 15 करोड़ का ऑफर दिया दिया है। भाजपा ने काउंटिंग से पहले हार मान ली है। 

राज्यसभा से आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी के सात विधायकों को 15 करोड़ रुपये का ऑफर मिला है। जिन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ा है। उनसे भाजपा ने संपर्क किया है। वे पार्टी को तोड़कर चुनाव को जीतना चाहते हैं। हमने विधायकों से कह दिया है कि ऐसे फोन कॉल की रिकॉर्डिंग कर लें। अगर कोई उनसे मिलता है तो उसका वीडियो बना लें। भाजपा दिल्ली में बड़े अंतर से हार रही है। 

दिल्ली में बीते बुधवार को मतदान के साथ ही चुनाव संपन्न हो गए। विधानसभा चुनावों के खत्म होने के बाद अलग-अलग सर्वे एजेंसियों ने दिल्ली के लिए एग्जिट पोल के आंकड़े जारी किए थे। एग्जिट पोल में 26 साल बाद भाजपा की सत्ता में वापसी का अनुमान है। इस बार के सभी एग्जिट पोल में भाजपा को सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) पर बढ़त बताई है।

सर्वे एजेंसियों की ओर से जारी किए गए 10 में से आठ एग्जिट पोल में भाजपा को बहुमत मिला है। वहीं दो में आप को बहुमत मिला है। चुनाव में तीसरे सबसे बड़े दल कांग्रेस को इस बार भी खास फायदा नहीं होता दिखा है। इस बार के एग्जिट पोल में कांग्रेस को शून्य से तीन सीटें ही दी गई हैं। नतीजे आठ फरवरी को आएंगे।

दिल्ली विधानसभा के लिए बुधवार को पिछले तीन चुनावों से कम 60.44 फीसदी मतदान हुआ था। मैट्रिज के सर्वेक्षण के अनुसार, भाजपा 35-40 सीट जीतकर सरकार बना सकती है। वहीं, आप को 32 से 37 और कांग्रेस को शून्य से एक सीट मिलने का अनुमान है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.