भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा एवं ब्रज भावना ट्रस्ट ने निर्धन बच्चों को पिचकारी व रंग-गुलाल वितरित किए

वृन्दावन। रतन छत्री क्षेत्र स्थित ब्रज भावना ट्रस्ट के कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (वृन्दावन-मंडल) एवं ब्रज भावना ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में रंगोत्सव पर्व (होली) के अवसर पर नगर के निर्धन बच्चों को रंग-गुलाल एवं पिचकारी आदि का वितरण किया गया। रंग-गुलाल एवं पिचकारी पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।
ब्रज भावना ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित जुगल किशोर शर्मा एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा (वृंदावन मंडल) के कोषाध्यक्ष पंडित भरत शर्मा ने कहा कि होली हमारे सनातन धर्म का प्रमुख पर्व है। इसे हम सभी को धूमधाम से मनाना चाहिए। परंतु आर्थिक तंगी के कारण कई निर्धन बच्चे इसे मनाने से वंचित रह जाते हैं। इसीलिए आज हमने निर्धन बच्चों में रंग -गुलाल व पिचकारी आदि का निःशुल्क वितरण किया है। ताकि वह होली का आनंद ले सकें।
वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी एवं डॉ. राधाकांत शर्मा ने कहा कि होली प्रेम, सौहार्द्र और समरसता का पर्व है। यह पर्व हम सभी के ह्रदय में समानता का भाव स्थापित करता है। आज ब्रज भावना ट्रस्ट व भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (वृन्दावन-मंडल) के द्वारा निर्धन बच्चों को भी होली खेलने के लिए जो पिचकारी व रंग-गुलाल आदि का वितरण किया गया है, वो अति प्रशंसनीय है।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के मंडल संयोजक प्रदीप शर्मा, गोपाल नारायण शर्मा, गोपाल गौतम ,रविकांत तिवारी एवं प्रवेश आदि की उपस्थिति विशेष रही।
What's Your Reaction?






