बोहरा समाज के समाजसेवी मुस्तफा हुसैनी ने सेवा भारती को दिया 5 कुंटल गेहूं का आटा

Feb 17, 2025 - 16:51
Feb 17, 2025 - 16:51
 0  2k
बोहरा समाज के समाजसेवी मुस्तफा हुसैनी ने सेवा भारती को दिया 5 कुंटल गेहूं का आटा

गुना (आरएनआई) गुना में सेवा भारती की रसोई के लिए एक उदार दान किया गया है। बोहरा समाज के समाजसेवी मुस्तफा हुसैनी ने सेवा भारती को 5 कुंटल गेहूं का आटा दान किया है।

सेवा भारती की रसोई जन सहयोग से जिला अस्पताल में संचालित होती है, जहां प्रतिदिन जिला अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों के अटेंडर को ₹5 में भोजन उपलब्ध कराया जाता है।

इस दान के साथ, मुस्तफा हुसैनी ने समाज सेवा में एक मिसाल पेश की है। इस दौरान सेवा भारती के जिला अध्यक्ष डॉ रामवीर सिंह रघुवंशी, काशीराम औरैया भोजनालय समिति अध्यक्ष और राजेश चौहान कोषाध्यक्ष भोजनालय समिति सहित कई लोग इस अवसर पर उपस्थित रहे।
प्रतिदिन 150 लोगों को भोजन दिया जाता है 
सेवा भारती समिति द्वारा किए जा रहा है कार्य के जिले भर में प्रशंसा हो रही है क्योंकि हर दिन यहां पर ₹5 की पर्ची काटकर मरीजों के अटेंडर को भोजन उपलब्ध कराया जाता है प्रतिदिन डेढ़ सौ से अधिक रोगियों के अटेंड  को भोजन मिलने से उन्हें इधर-उधर नहीं भटकना पड़ता है। वहीं कई लोग सेवा भारती में पहुंचकर ही अपना जन्मदिन भी मानते इसके अलावा अपने बुजुर्गों की याद में भी यहां पर दान और पुण्य कार्य करते हैं। सेवा भाव से लोग धीरे-धीरे जुड़ रहे हैं। समिति के अध्यक्ष रामवीर सिंह  ने लोगों से अपील की है कि वह आगे आकर यहां पर ज्यादा से ज्यादा दान करें ताकि गरीब और असहाय  मरीजों के अटेंडर की मदद सभी के हाथ आगे बढ़ सके।


Follow      RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0