बोडाफोन आइडिया फाउंडेशन के तत्वावधान में सोलिडरीदाद ने किसान गोष्ठी का किया आयोजन

Dec 8, 2022 - 23:40
Dec 9, 2022 - 00:11
 0  1.4k
बोडाफोन आइडिया फाउंडेशन के तत्वावधान में सोलिडरीदाद ने किसान गोष्ठी का किया आयोजन

हरदोई (आरएनआई) विश्व मृदा दिवस सप्ताह के उपलक्ष्य मे, स्मार्ट एग्री प्रोजेक्ट के अंतर्गत वोडाफोन आइडिया फाउंडेशन और इण्डस टाँवर के सहयोग से सोलीडरीडाड संस्था के द्वारा विकास खण्ड शाहाबाद के ग्राम कुइयां वह विकास खण्ड भरखनी के ग्राम  मुँडेर में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी मे किसानों को प्राकृतिक खेती के बारे में प्रशिक्षण दिया गया जिसमे  56 कृषक उपस्थित हुए।मृदा स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए  किसानों को देसी गाय के गोबर और गोमूत्र पर आधारित प्राकृतिक खेती में जीवामृत, घन जीवामृत, बीजामृत का प्रयोग करने की विधि के बारे में विस्तार से बताया गया। गोष्ठी को सम्बोधित करते हुते सोलीडरीदाद के कोआर्डिनेट प्रदीप सोलंकी ने बताया कि प्राकृतिक खेती पूर्णतया रासायनिक उर्वरक कीटनाशक व खरपतवार नाशक से मुक्त है। गोष्ठी में किसानो को वर्मीकम्पोस्ट , सिंचाई के तरीके जिससे पानी की बचत हो, आर्गेनिक खेती, रसायन व कीटनाशक प्रयोग करने के तरीके समेत स्मार्ट खेती व पर्यावरण सम्बन्धी जानकारी दी गयी। गोष्ठी मे किसानों को AWS से मौसम सम्बन्धित जानकारी प्राप्त करने का तरीका बताते हुये मोबाइल नम्बर 7065005054 पर मिसकॉल करवाया गया। कार्यक्रम में राजकुमार, विपिन, के अलावा प्रगति शील किसानो ने भाग लिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)