बोगीनाडी से शुरू हुई सातवें दिन न्याय यात्रा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मणिपुर से मुंबई तक 6,700 किलोमीटर से ज्यादा की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू कर दी है। आज उनकी यात्रा का सातवां दिन है। यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई थी और 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी।

इंफाल (आरएनआई) लोकसभा चुनाव शुरू होने में कुछ ही महीने बचे हैं। ऐसे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मणिपुर से मुंबई तक 6,700 किलोमीटर से ज्यादा की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू कर दी है। आज उनकी यात्रा का सातवां दिन है। यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई थी और 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी। असम में यह यात्रा 25 जनवरी तक जारी रहेगी और 15 राज्यों के 110 जिलों से होकर गुजरेगी।
कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शनिवार को लखीमपुर जिले के बोगीनाडी से फिर से शुरू हुई। जैसे ही यात्रा बस से शुरू हुई, वैसे ही सड़क किनारे खड़े लोगों ने राहुल गांधी का स्वागत करना शुरू कर दिया। ऐसे में, उन्होंने बस से उतरने का फैसला लिया। इस दौरान उन्होंने लोगों से बातचीत की और उनके साथ पैदल चल पड़े।
पार्टी द्वारा साझा किए गए कार्यक्रम के अनुसार, यात्रा कुछ समय के लिए गोविंदपुर (लालुक) में रुकेगी। यहां वरिष्ठ नेता जयराम रमेश, जितेंद्र सिंह, भूपेन बोरा और देवव्रत सैकिया एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। बाद में दोपहर में यात्रा फिर से हरमुती से शुरू होगी। बाद में गुमटो के होते हुए अरुणाचल प्रदेश में प्रवेश करेगी, जहां फ्लैग हैंडओवर समारोह आयोजित किया जाएगा।
Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z
What's Your Reaction?






