बिहार में मंत्री अशोक चौधरी के बयान पर बवाल, मुजफ्फरपुर में सड़क पर उतरे भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट

Sep 2, 2024 - 21:23
Sep 2, 2024 - 21:44
 0  1.7k

मुजफ्फरपुर (आरएनआई) बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी के बयान से राज्य की सियासी हलचल तेज है. अशोक चौधरी ने भूमिहारों के खिलाफ विवादित बयान दिया था जिसके बाद से ही उनका विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं सोमवार को भगवानपुर गोलंबर के पास भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट बिहार ने अशोक चौधरी का पुतला दहन कर आक्रोश वयक्त किया 
दरअसल, अशोक चौधरी ने बीते दिन जहानाबाद में भूमिहार समाज को लेकर विवादित बयान दिया था। मंत्री अशोक चौधरी ने जहानाबाद संसदीय क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी की हार का ठीकरा भूमिहारों पर फोड़ दिया था. उन्होंने सार्वजनिक कार्यक्रम में भूमिहारों को धमकाने के अंदाज में कहा, ऐसे में नहीं मिलेगा विस का टिकट, आपलोगों का कोई उसूल नहीं। इतना ही नहीं भूमिहारों के खिलाफ अति पिछड़ों को भी उकसाने की कोशिश की थी.

भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट महासचिव धर्मवीर शुक्ला ने मीडिया से बात करते हुए कहा बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने भूमिहार समाज को लेकर विवादित बयान दिया था। जिसके कारण भूमिहार समाज आहत हुई हमारी मांग है बिहार सरकार से उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त करे और अशोक चौधरी सार्वजनिक रूप से मीडिया के सामने आकर माफी मांगे। अगर भूमिहार समाज से माफी नहीं मांगते हैं तो सड़क से लेकर संसद तक भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट अपनी पूरी टीम के साथ आंदोलन करेगी.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0