सुलतानपुर: बार एसोसिएशन कादीपुर के शपथग्रहण समारोह में जिला जज सहित अनेक गणमान्य लोग रहे उपस्थित

सुलतानपुर (आरएनआई) बार एसोसिएशन कादीपुर के शपथग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि जिला जज जय प्रकाश पाण्डेय, विशिष्ट अतिथि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नवनीत सिंह, आईपीएस बृजेश कुमार मिश्र पुलिस अधीक्षक पीटीएस, बार कौंसिल के जयनारायण पाण्डेय, देवेन्द्र मिश्र नगरहा की उपस्थिति में शपथग्रहण समारोह आयोजित किया गया।
अध्यक्ष पद पर निर्वाचित दिनेश कुमार शुक्ल व सचिव पद पर अखिलेश उपाध्याय सहित नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारी सदस्यों ने पूर्व अध्यक्ष रणजीत सिंह से पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। विशिष्ट अतिथि बृजेश कुमार मिश्र पुलिस अधीक्षक पीटीएस ने कहा कि अधिवक्ता कानून का समाज के लिए प्रतिबिम्ब है। अधिवक्ता वादकारियों के हितों के लिए आगे बढ़े जनता में विश्वास कायम रखें।मुख्य अतिथि जिला जज जय प्रकाश पाण्डेय ने कहा बार एसोसिएशन कादीपुर के नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।बार और बेन्च का समन्वय न्याय के लिए आवश्यक है।हम आपसबसे अपेक्षा भी करते हैं कि आप हम सब मिलकऱ मानवता की सेवा के ऐ आगे आए। न्यायिक सेवा के अधिकारियों के आवास के लिए जोभी आवश्यक होगा किया जायेगा।
शपथ ग्रहण करने वाले पदाधिकारी अशोक कुमार उपाध्याय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं हरिश्चंद्र व बृजेंद्र प्रताप सिंह मध्य उपाध्यक्ष तथा संजय कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह कनिष्ठ उपाध्यक्ष एवं संजय कुमार सिंह प्रथम सह सचिव कल्याण निधि, जय कृष्ण पांडे सह सचिव प्रशासन तथा संजय कुमार सह सचिव पुस्तकालय निर्विरोध रूप से चुने गए।
कोषाध्यक्ष के पद पर गिरधारी लाल वर्मा एवं ऑडिटर के पद पर गजेंद्र प्रसाद पाल, सह ऑडिटर शेष नारायण तिवारी एवं अवनीष कुमार सिंह तथा वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के लिए विजय बहादुर सिंह,इंद्रजीत वर्मा, विनोद कुमार यादव ,राकेश कुमार यादव, जनार्दन प्रसाद मिश्र, रमेश प्रकाश सिंह एवं कनिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के लिए विजय प्रकाश उपाध्याय, सत्य प्रकाश दुबे ,विकास शुक्ल, अंकित पांडे, अतुल मिश्र ने शपथग्रहण किया।इस मौके पर कादीपुर उपजिलाधिकारी उत्तम तिवारी उपजिलाधिकारी न्यायिक शिव प्रसाद, तहसीलदार घनश्याम भारती, नगरपंचायत अध्यक्ष आनंद जायसवाल, पूर्व विधायक भगेलूराम,प्रमोद मिश्रा मुन्ना,पूर्व ब्लाक प्रमुख डॉ श्रवण कुमार मिश्र, करौंदी कला ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सर्वेश मिश्रा सहित सभी अधिवक्ता गण उपस्थित रहे। संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद कुमार श्रीवास्तव ने किया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2
What's Your Reaction?






