बाढ की सभी की तैयारियां ससमय पूर्ण कर ली जायें: जिलाधिकारी 

Jun 24, 2023 - 17:35
Jun 24, 2023 - 17:45
 0  1.2k
बाढ की सभी की तैयारियां ससमय पूर्ण कर ली जायें: जिलाधिकारी 

हरदोई (आरएनआई) आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में बाढ़ नियंत्रण के उपायों के संबंध में समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ की सभी तैयारियां ससमय पूर्ण कर ली जाएं। बाढ़ नियंत्रण की स्थापना की जाए। बाढ़ निगरानी समितियों को सक्रिय किया जाए। नौकाओं की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। स्वयंसेवी संस्थाओं को बाढ़ नियंत्रण कार्यों से जोड़ा जाए। राशन एवं पशुओं के चारे आदि की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए। प्रभावित ग्रामों में कटाव रोधी कार्य कराए जाएं। बाढ़ से बचाव के लिए स्थानीय किसानों से संवाद स्थापित किया जाए। माननीय विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू ने कटाव रोधी कार्यों की जानकारी ली।उन्होंने कहा कि जहाँ ड्रेजिंग पर्याप्त न हो वहाँ बोल्डर की व्यवस्था की जाए। बाढ़ से प्रभावित ग्रामों में बाढ़ राहत के टोल फ्री नंबर को पेन्ट करवाया जाए। लाइफ सपोर्ट जैकेटों की व्यवस्था की जाए। जिले को अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखने के लिए प्रस्ताव भेजा जाए। भदार और श्रीमऊ के मध्य गंभीरी नदी पर पुल बनवाया जाए या सड़क को ऊँचा किया जाए। बाढ़ के दौरान प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)