बागेश्वर धाम से 4 महिला चैन चोर गिरफ्तार

छतरपुर (आरएनआई) थाना बमीठा में आज 22.02.25 को फरियादिया निवासी जिला जोधपुर राजस्थान की धार्मिक स्थल बागेश्वर धाम से चैन चोरी रिपोर्ट पर भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर क्षेत्र में भ्रमण करने वाले संदिग्धों की जानकारी एकत्र की, सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार हुलिया, एकत्रित साक्ष्य के आधार पर 4 संदेही महिलाओं से पूछताछ की गई। संदेही महिला द्वारा चेन चोरी की घटना को स्वीकार किया गया। चोरी की गई सोने की चेन कीमत करीब 125000 रुपए बरामद की गई। चोरी करने वाली 4 महिला आरोपिया
1. मंजू फूलमाली पति अजय फूलमाली निवासी भरतपुर राजस्थान
2. रामा सैनी पति फूल सिंह सैनी निवासी नजफगढ़ दिल्ली
3. प्रकाशी जाटव पति प्रेम सिंह जाटव निवासी भरतपुर राजस्थान
4. कमलेश जाटव पति राजेश जाटव निवासी भरतपुर राजस्थान
को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय मे पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में एसडीओपी खजुराहो प्रभार श्री नवीन दुबे के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी बमीठा निरीक्षक आशुतोष श्रोत्रिय, चौकी प्रभारी बागेश्वर धाम उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह यादव, सउनि अशोक शर्मा, महिला आरक्षक रिशु सेठिया आरक्षक, भानु पटेल, बेटा लाल की भूमिका रही।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?






