बलूचिस्तान में ट्रेन हाईजैक, दावा- बलूच लिबरेशन आर्मी ने 120 यात्रियों को बंधक बनाया

बलूचिस्तान के माच क्षेत्र में हथियारबंद लोगों ने पेशावर से क्वेवटा जा रही जाफर एक्सप्रेस ट्रेन पर हमला कर दिया। यह हमला बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने किया है। संगठन ने ट्रेन में सवार 120 यात्रियों को बंधक बना लिया है। इसके अलावा हमले में छह पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं। 

Mar 11, 2025 - 16:00
 0  459
बलूचिस्तान में ट्रेन हाईजैक, दावा- बलूच लिबरेशन आर्मी ने 120 यात्रियों को बंधक बनाया

बलूचिस्तान (आरएनआई) पाकिस्तान के बलूचिस्तान में मंगलवार को ट्रेन हाईजैक कर ली गई।बलूचिस्तान के माच क्षेत्र में हथियारबंद लोगों ने क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस ट्रेन पर हमला कर दिया। यह हमला बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने किया है। संगठन ने ट्रेन में सवार 120 यात्रियों को बंधक बना लिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बलूचिस्तान सरकार ने आपातकाल लागू कर दिया है। 

क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस को कुछ हथियारबंद लोगों ने  पेहरो कुनरी और गदलार के बीच सुरंग नंबर आठ के पास रोक लिया। डॉन न्यूज के मुताबिक नौ कोच वाली इस ट्रेन में 500 यात्री सवार हैं। ट्रेन के हाईजैक की सूचना मिलने पर बलूचिस्तान सरकार ने आपातकाल लागू कर दिया है। बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने बताया कि सिबी अस्पताल में आपातकाल लागू कर दिया गया है। जबकि एंबुलेंस और सुरक्षा बल घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं। रिंद ने कहा कि रेलवे ने भी बचाव कार्य शुरू कर दिया है।  

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.