फूलपुर, इलाहाबाद और प्रतापगढ़ में मतदान जारी

प्रयागराज (आरएनआई) फूलपुर, इलाहाबाद और प्रतापगढ़ संसदीय सीट पर मतदान शनिवार को सुबह सात बजे से शुरू हो गया। फूलपुर में भाजपा ने विधायक प्रवीण सिंह पटेल को मैदान में उतारा है तो अमरनाथ मौर्य सपा यानी इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी हैं। इसी तरह इलाहाबाद संसदीय सीट से पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी के पुत्र नीरज त्रिपाठी चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला सपा के दिग्गज नेता पूर्व सांसद रेवती रमण सिंह के बेटे उज्ज्वल रमण सिंह से है। उज्ज्वल कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। प्रतापगढ़ में सांसद संगमलाल गुप्ता फिर मैदान में हैं। उनका मुकाबला सपा के एसपी सिंह पटेल से है।
इलाहाबाद लोकसभा क्षेत्र के उमापुर कलां गांव स्थित बूथ संख्या 176 पर चुनाव बहिष्कार की सूचना पर भाजपा प्रत्यशी नीरज त्रिपाठी नाराज मतदाताओं को मनाने के लिए मौके पहुंचे है। नाराज मतदाताओं से वार्ता जारी है। आरओबी की मांग पर अड़े मतदाता मनाने को तैयार नहीं है।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को ज्वाला देवी स्थित मतदान केंद्र में परिवार के सदस्यों के साथ मतदान किया। केशव के साथ उनकी पत्नी, बहू और दोनों बेटों ने भी मतदान किया। इस दौरान केशव ने अधिक से अधिक लोगों से मतदान करने की अपील की।
ग्यारह बजे तक प्रतापगढ़ में 26.15, इलाहाबाद में 23.88 और फूलपुर में 22.85 फीसदी वोट पड़े।
प्रतापगढ़ लोकसभा- 26.35 प्रतिशत
पट्टी- 27.30
प्रतापगढ़ सदर- 26.15
रामपुर खास- 26.21
रानीगंज- 26.20
विश्वनाथगंज- 25.90
इलाहाबाद लोकसभा- 23.88
इलाहाबाद दक्षिणी- 16.74
बारा- 27.41
करछना- 24.96
कोरांव- 26.80
मेजा- 24.85
फूलपुर लोकसभा - 22.85
शहर उत्तरी- 15.93
पश्चिमी- 20.77
फाफामऊ- 25.53
फूलपुर- 26.62
सोरांव- 26.57
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2
What's Your Reaction?






