फर्रूखाबाद मेला राम नगरिया में आधीरात अचानक लगी आग, आधा दर्जन से अधिक लोग झुलसे

Feb 23, 2024 - 10:31
Feb 23, 2024 - 10:32
 0  3k
फर्रूखाबाद मेला राम नगरिया में आधीरात अचानक लगी आग, आधा दर्जन से अधिक लोग झुलसे

फर्रूखाबाद (आरएनआई) थाना कादरीगेट क्षेत्र के गंगा तथा पर लगे मेला राम नगरिया पांचाल घाट मेआधी रात के समय अचानक भीषण आग लग गयी। आग के कारण भगदड़ मच गयी। आग से आधा सैकड़ा राउटियो के साथ कल्पवासियों का सामन भी  जलकर खाक हो गया।फायर बिग्रेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।आग की चपेट में आने से आधा दर्जन से अधिक कल्पवासी झुलसे गये है।  घायलो के इलाज के लिए राममनोहर लोहिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।आज से झुलसी महिला समेंत तीन लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने जिला अस्पताल लोहिया से हायर सेंटर रिफर कर दिया है।घटना में एक 12बर्षीय बालक के गायब होने की सूचना प्राप्त हो रही है।घटना की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी डॉक्टर विजय कुमार सिंह व एसपी विकास कुमार ने जिला अस्पताल लोहिया पहुंचकर आग से झुलसे मरीजों से घटना के सम्बंध में जानकारी ली। उसके  बाद जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने मेला श्रीराम नगरिया में लगी आग का स्थलीय निरीक्षण कर  जायजा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। घटना की जानकारी देते हुए कल्पवासी शिव मोहन ने बताया कि सार्टसर्किट से आग लगी है और कई गैस सिलेंडर भी फटे हैं। 

नाम न लिखने की शर्त पर एक महिला कल्पवासी ने बताया की वंच केवल में आग लगने के बाद जलती हुई प्लास्टिक राउटी के ऊपर गिरने से आग लगी है।मामले पर तहसीलदार सदर श्रद्धा पांडे ने बताया कि सात मरीजों को जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती कराया गया है, तीन मरीजों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)