प्रेक्षकों की उपस्थिति में हुआ ईवीएम का रैण्डमाइजेशन

May 1, 2024 - 17:24
May 1, 2024 - 17:24
 0  378
प्रेक्षकों की उपस्थिति में हुआ ईवीएम का रैण्डमाइजेशन

हरदोई (आरएनआई)आज स्वामी विवेकानंद सभागार में हरदोई व मिश्रिख लोकसभा के सामान्य प्रेक्षकों व पुलिस प्रेक्षक की उपस्थिति में ईवीएम के द्वितीय रैण्डमाइजेशन की प्रक्रिया संपन्न हुई इस साथ ही ईवीएम का बूथवार आवंटन हो गया। सबसे पहले हरदोई लोकसभा क्षेत्र की पाचों विधानसभा की ईवीएम का क्रमवार रैण्डमाइजेशन किया गया। इसके पश्चात मिश्रिख लोकसभा के पांचो विधानसभा क्षेत्रों का रैण्डमाइजेशन की प्रक्रिया पूरी की गयी। सम्पूर्ण प्रक्रिया को समस्त राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त दलों के प्रतिनिधियों व दोनों लोकसभा के प्रत्याशियों ने देखा। जिलाधिकारी की अनुमति से सम्पूर्ण तकनीकी प्रक्रिया जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अमित मिश्रा द्वारा संपन्न कराया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)