सुलतानपुर: प्रान्तीय संस्कृति महोत्सव एवं वैदिक गणित प्रतियोगिता में सुल्तानपुर संकुल ने मारी बाजी जीता सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार

Oct 4, 2024 - 19:15
Oct 4, 2024 - 19:15
 0  216
सुलतानपुर: प्रान्तीय संस्कृति महोत्सव एवं वैदिक गणित प्रतियोगिता में सुल्तानपुर संकुल ने मारी बाजी जीता सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार

सुलतानपुर (आरएनआई) सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज झारखंड कादीपुर सुलतानपुर की छात्रा प्रतिक्षा मिश्रा, प्रतिमा वर्मा, जान्हवी यादव एवं छात्र उत्सव उपाध्याय का  क्षेत्रीय वैदिक गणित मेला के लिए चयन हुआ।

भारतीय शिक्षा समिति पूर्वी उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित प्रान्तीय संस्कृति महोत्सव एवमंं वैदिक गणित प्रतियोगिता के समापन सत्र में विद्यालय के प्रधानाचार्य अवधेश कुमार मिश्र ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक रवि शंकर का परिचय कराते हुए प्रदेश निरीक्षक शेषधर द्विवेदी द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक को अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया। भारतीय शिक्षा समिति पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रदेश निरीक्षक शेषधर द्विवेदी ने शिक्षा के क्षेत्र में विद्या भारती के लक्ष्य का उल्लेख करते हुए, कहा कि हिंदू संस्कृति ही देश की आत्मा है। हमें बालक के पंचकोषों का विकास करना है प्रतियोगिता में 193 छात्र 97 छात्राएं 44 आचार्य पांच प्रधानाचार्य व्यवस्था में लगे आचार्य को लेकर 461 लोग कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए कहा कि यही छात्र/छात्राएं भारतीय संस्कृति के संवाहक बनेंगे और देश को विश्वगुरु के पद पर पहुंचाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे करौदी  ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सर्वेश मिश्र ने वैदिक गणित में प्रथम स्थान प्राप्त भैया बहनों को सम्मानित करते हुए कहा कि व्यक्ति का सर्वांगीण विकास होना चाहिए। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज झारखंड कादीपुर सुल्तानपुर के छात्र उत्सव ने वैदिक गणित किशोर वर्ग नवाचारित में प्रथम स्थान,छात्रा प्रत्युष मिश्रा किशोर वर्ग गणित प्रयोग में प्रथम स्थान जान्हवी यादव गणित प्रदर्श में प्रथम स्थान, प्रतिमा वर्मा किशोर वर्ग पत्रवाचन में प्रथम स्थान बनाया ये सभी भैया/बहन क्षेत्र की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए चयनित हुए हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं वैदिक गणित के प्रान्त संयोजक अवधेश कुमार मिश्र ने बधाई देते हुए कहा कि ये छात्र छात्राएं क्षेत्र की प्रतियोगिता में स्थान बना करके विद्यालय व अपने परिवार को गौरवान्वित करेंगे संस्कृत बोध परियोजना के अंतर्गत सर्वाधिक अंक प्राप्त करके संस्कृत ज्ञान में केशव संकुल प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ रहा, वैदिक गणित में सर्वश्रेष्ठ सुल्तानपुर संकुल ने स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर सम्भाग निरीक्षक गोपाल तिवारी, संस्कृति परियोजना के प्रान्त संयोजक गिरवर शंकर, वैदिक गणित के प्रान्त सह संयोजक रत्नेश, मथुरा प्रसाद सिंह जटायु, राम सकल शुक्ला की विशेष उपस्थिति रही। सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य अशोक कुमार उपाध्याय जी ने सबके प्रति आभार व्यक्त किया कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण का केन्द्र संगीताचार्य दीनबंधु सिंह के निर्देशन में प्रस्तुति बहन वैष्णवी सिंह द्वारा प्रस्तुत भजन तथा बहन आन्या मिश्रा द्वारा प्रस्तुत शिव तांडव नृत्य ने सबके मन को मोहित कर दिया तथा कार्यक्रम का संचालन कन्या भारती के प्रधानमंत्री बहन आस्था उपाध्याय और छात्र संसद के उपाध्यक्ष हृदय नारायण त्रिपाठी जी ने किया कार्यक्रम का समापन वंदेमातरम से हुआ।

Follow     RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow