प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजू पटनायक की जयंती पर श्रद्धांजलि दी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक की जयंती पर रविवार को उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह एक ऊर्जावान और बहुआयामी व्यक्ति थे, जिन्होंने राज्य की प्रगति के लिए अद्वितीय योगदान दिया।

नयी दिल्ली, 5 मार्च 2023, (आरएनआई)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक की जयंती पर रविवार को उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह एक ऊर्जावान और बहुआयामी व्यक्ति थे, जिन्होंने राज्य की प्रगति के लिए अद्वितीय योगदान दिया।
दशकों तक कांग्रेस-विरोधी गठबंधनों के अहम सदस्य रहे स्वतंत्रता सेनानी एवं प्रमुख क्षेत्रीय क्षत्रप बीजू पटनायक दो बार ओडिशा के मुख्यमंत्री रहे। वह केंद्रीय मंत्री भी रहे।
उनके बेटे नवीन पटनायक ने 1997 में अपने पिता के निधन के बाद बीजू जनता दल स्थापित की और वह 2000 से ओडिशा के मुख्यमंत्री हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘मैं एक उल्लेखनीय नेता बीजू बाबू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देता हूं।’’
उन्होंने लिखा, ‘‘वह एक ऊर्जावान और बहुआयामी नेता थे, जिन्होंने ओडिशा की प्रगति में अद्वितीय योगदान दिया। आपातकाल से लड़ने में उनकी भूमिका भी उल्लेखनीय है।’’
मोदी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई दी और कहा कि वह राज्य को प्रगति की नयी ऊंचाई पर लेकर जा रहे हैं।
What's Your Reaction?






