प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन्मजात ओबीसी नहीं हैं : राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा 'तेली समुदाय को साल 2000 में भाजपा ने ओबीसी में शामिल किया। वे पीएम मोदी सामान्य वर्ग में पैदा हुए थे, वे कभी भी जातिगत जनगणना को नहीं कराएंगे क्योंकि वे ओबीसी में पैदा नहीं हुए थे।

नई दिल्ली (आरएनआई) भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि 'पीएम मोदी जन्म से पिछड़ी जाति से नहीं हैं। वे गुजरात की तेली जाति में पैदा हुए थे। उस समुदाय को साल 2000 में भाजपा ने ओबीसी में शामिल किया। वे पीएम मोदी सामान्य वर्ग में पैदा हुए थे, वे कभी भी जातिगत जनगणना को नहीं कराएंगे क्योंकि वे ओबीसी में पैदा नहीं हुए थे।
प्रधानमंत्री मोदी खुद को ओबीसी बताकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। भारत जोड़ो न्याय यात्रा फिलहाल ओडिशा के झारसुगडा में है। वहीं पर लोगों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने उक्त आरोप लगाए। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी खुली जीप में झारसुगडा के किसान चौक पहुंचे, जहां कांग्रेस नेता अजोय कुमार और ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शरत पटनायक भी उनके साथ रहे।
राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा बुधवार को ओडिशा में दाखिल हुई थी। ओडिशा में राहुल गांधी कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे। झारसुगडा से भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ में दाखिल हो जाएगी।
Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z
What's Your Reaction?






