प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष का किया जोशीला स्वागत

Sep 27, 2023 - 21:08
 0  243
प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष का किया जोशीला स्वागत

सासनी- राज्य कर्मचारी स्वायत्त परिषद उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष माननीय कुशल पाल सिंह का जब अचानक सासनी आगमन हुआ तो नगर पंचायत सासनी पर उनका जोशीला स्वागत किया गया। नगर पंचायत में मौजूद कर्मचारियों ने उन्हें पुष्पहार पहना कर तथा अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।
बुधवार को संगठन अध्यक्ष अमर दीप, महामंत्री रजनेश कुमार तथा अन्य लोगों ने प्रांतीय अध्यक्ष का पुष्पहारों कंठ भर दिया। तथा अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि वह एक अक्टूबर 2023 को रामलीला मैदान दिल्ली धरना प्रदर्शन कर पूरे जोर-शोर के साथ पुरानी पेंशन बहाली रैली के लिए तैयारी में जुटै है। उन्होंने कर्मचारियों से धरना प्रदर्शन स्थल पर पहुंचने की अपील की। इस दौरान नगर पंचायत के लेखा लिपिक नरेंद्र रावत, दाताराम, अशोक, शेर मोहम्मद, मुकेश, राजकुमार, दानकुमारी, सहित सभी कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0