सुलतानपुर: प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश यादव के नेतृत्व में प्रत्याशी का हुआ जोरदार स्वागत

केएआई कस्बा से चुनाव अभियान की धारदार शुरुआत, वरिष्ठ सपाईयों का कस्बा में लगा जमावड़ा, बूथ-गांव जिताने का प्रदेश उपाध्यक्ष का वादा। 

May 1, 2024 - 17:46
May 1, 2024 - 21:04
 0  810
सुलतानपुर: प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश यादव के नेतृत्व में प्रत्याशी का हुआ जोरदार स्वागत

सुलतानपुर (आरएनआई) इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी रामभुआल निषाद वरिष्ठ सपाईयों के साथ बुधवार को सुल्तानपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव अभियान में धार देने निकले। उत्साहित कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह पर जोरदार स्वागत किया गया। केएनआई कस्बा में प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश यादव के नेतृत्व में प्रत्याशी  समेत वरिष्ट सपाईयों का स्वागत कर चुनावी अभियान को आगे बढाया गया। बुधवार को तय कार्यक्रम के मुताबिक सुल्तानपुर विधानसभा क्षेत्र में गठबंधन प्रत्याशी का तूफानी चुनाव प्रचार अभियान चला। विधानसभा क्षेत्र के करीब तीन दर्जन स्थानों पर उम्मीदवार का  स्वागत सपाईयों ने किया। नुक्कड़ सभाएं की गई। सपाईयों ने जनता को बताया कि गठबंधन प्रत्याशी को जिताना क्यों जरूरी है,बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी आदि मुद्दों को गंभीरता से जनता के बीच उठाया गया। साथ ही ऐतिहासिक जीत दिलाने का आवाह्न किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश यादव ने कहा कि गठबंधन प्रत्याशी की स्थिति बहुत मजबूत है, सपाईयों की मेहनत रंग लाएगी, सभी सपाई मन लगा के चुनाव प्रचार में जुट जाएं,जीत सुनिश्चित है। प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश यादव ने कहा कि मैं अपना बूथ ही जिताने का कार्य करूंगा,बल्कि गांव के सभी बूथों पर सपा प्रत्याशी को चुनाव जिताने का काम करूंगा,सभी नेता,पदाधिकारियों को प्रत्याशी को जिताने के लिए अपना बूथ जिताना होगा। इस मौके पर लोकसभा प्रभारी एवं पूर्व एमएलसी राम वृक्ष यादव,सपा जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव,जिला महासचिव सलाहुद्दीन पूर्व विधायक अरुण वर्मा, पूर्व विधायक अनूप संडा, जिला पंचायत सदस्य,ज्ञान यादव,गुलशन यादव ,कृष्ण मौर्य ,बाबा ख़ान,तेजाई निषाद, इंद्र प्रसाद ,लाल जी ,अजय ,राजेंद्र ,विनीत,पंकज,अजीत,अमित,जगदीश,लव कुश,रमेश आदि मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0