पृथ्वी का स्वर्ग वहाँ होता है जहाँ बुजुर्ग मुस्कराते हुये मिलेः-जिलाधिकारी

Apr 24, 2023 - 18:57
Apr 24, 2023 - 19:34
 0  513
पृथ्वी का स्वर्ग वहाँ होता है जहाँ बुजुर्ग मुस्कराते हुये मिलेः-जिलाधिकारी

हरदोई (आरएनआई) जिलाधिकारी द्वारा समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रायोजित सार्वजनिक शिक्षोन्नयन संस्थान वृद्धाश्रम, अल्लीपुर वि०ख० बावन का औचक निरीक्षण किया गया। वृद्वाश्रम मे जिलाधिकारी ने कहा कि पृथ्वी का स्वर्ग वहाँ होता है जहाँ बुजुर्ग मुस्कराते हुये मिले। बुजुर्गों की सेवा से मिले आशीर्वाद हमे उन सफलताओं के शिखर पर ले जाते है हम अपने जीवन मे सन्तुष्ट अनुभव करते है। वृद्धाश्रम मे माननीय जिलाधिकारी अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सिंह के साथ पहुँच कर सभी संवासीयो से व्यक्तिगत वार्तालाप करके आश्रम में दी जा रही सुविधाओ के बारे में जानकारी प्राप्त की। आवास भोजन आदि सभी व्यवस्थाओं से वृद्धाश्रम के सभी संवासी पूरी तरह सन्तुष्ट मिले। जिलाधिकारी व उनकी धर्मपत्नी द्वारा वृद्धाश्रम में निवास कर रहे लगभग 80 संवासियों को फल, मिष्ठान आदि वितरित किये गये। जिलाधिकारी ने वृद्धाश्रम के कार्यकर्ता गणों से वृद्धाश्रम की दिनचर्या पर विस्तृत चर्चा कर उन्हें निर्देशित किया यह नौकरी नहीं सेवा है। उन्होंने कहा कि साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाये तथा इस अवस्था में चिकित्सक सुविधा में सभी स्वास्थ्य परीक्षण नियमित कराकर देख रेख की जाय। संस्था का भोजन, आवास तथा मनोयोग से कार्यकर्ताओं के गुणवत्तापूर्ण कार्य देखकर प्रशंसा की। इस अवसर जिला समाज कल्याण अधिकारी, राजमती भी उपस्थित रही। निरीक्षण के समय शीला जयसवाल, रूचि पाण्डेय, पूजा शर्मा, रजनीश शिवम आदि सभी वृद्धाश्रम कार्यकर्ता तथा बाबा-दादी आवासित मिले।

What's Your Reaction?

Like Like 4
Dislike Dislike 0
Love Love 3
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)