पुलिस जीप अनियंत्रित होकर तालाब में पलटी, महिला आरक्षी की डूबने से मृत्यु

Aug 28, 2024 - 07:46
Aug 28, 2024 - 07:47
 0  7.1k

हरदोई (आरएनआई) मंगलवार को थाना कासिमपुर में तैनात उ0नि0 प्रणवीर सिंह व महिला आरक्षी शशि सिंह थाना कासिमपुर पर पंजीकृत मु०अ०सं० 283/24 धारा 87/137(2) बीएनएस के संबंध में पीडिता का बयान कराने हेतु मा० न्यायालय हरदोई गए थे। जहां से वापस जाते समय थाना कासिमपुर पर तैनात पैरोकार आरक्षी शुभम कुमार एवं आरक्षी मनोज कुमार भी उ0नि0 प्रणवीर सिंह व महिला आरक्षी शशि सिंह के साथ प्राइवेट वाहन से वापस गौसगंज चौकी पर आये। जिसके उपरांत उ0नि0 प्रणवीर सिंह, महिला आरक्षी शशि सिंह आरक्षी शुभम यादव व मनोज कुमार गौसगंज चौकी से सरकारी जीप (द्वितीय वाहन) लेकर थाना कासिमपुर पर वापस आते समय रास्ते में रानी-फुड़ कैफे के निकट समय करीब 19.55 बजे सरकारी जीप अनियंत्रित होकर तालाब में पलट की गयी।

जिसमें चारों पुलिसकर्मी घायल हो गए। स्थानीय पुलिस द्वारा घायल पुलिसकर्मियों को उपचार हेतु निजी चिकित्सालय ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों द्वारा म0का0 शशि सिंह व का० शुभम यादव को बेहतर उपचार हेतु सीएचसी संडीला रेफर किया गया। उपचार के दौरान म०का० शशि सिंह की दुखदः मृत्यु हो गयी। अन्य सभी पुलिसकर्मियों का उपचार चल रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण द्वारा मौके पर पहुंचकर घायल पुलिसकर्मियों से कुशलता ली गयी एवं बेहतर उपचार हेतु प्रबंध कराये गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)